ग्रामोदय विश्वविद्यालय ने योग जागरूकता रैली
- योग एवं प्राणायाम का प्रदर्शन किया गया
चित्रकूट ,19 जून। चित्रकूट के संत -महात्माओं और महंतो ने आवाहन किया कि चित्रकूट धाम के निवासी, चित्रकूट आने वाले तीर्थ यात्री और श्रद्धालु- पर्यटक आदि सभी लोग 21 जून 2018 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सम्पन्न होने वाले सामूहिक योग एवं प्राणायाम में सम्मलित होकर भारतीय अभियान को सफल बनावे। संत महात्माओं ने यह आवाहन आज श्री कामदगिरि प्रमुख द्वार के योगाभ्यास केंद्र में 16 दैनिक योगाभ्यास केंद्रों के प्रभारियों एवं योग प्रतिभागियों को महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विस्वविद्यालय द्वारा संयोजित योग जागरूकता रैली के दौरान किया।
ज्ञातव्य हो कि राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख द्वारा चिन्हित विकास रचना स्थली चित्रकूट में सबके सहयोग से सामूहिक योग का अभिनव प्रयोग दीन दयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव डॉ अभय महाजन के सद्प्रयासों एवं भावनाओं के अनुरूप चित्रकूट छेत्र की विकास संस्थाये, शैक्षिक संस्थाए, धार्मिक संस्थाए, शासकीय एवं अर्द्ध शासकीय संस्थाए आपस मे मिलकर विगत वर्षों से सुरेंद्र पाल ग्रामोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान परिसर, चित्रकूट- सतना मार्ग में 21 जून 2018 को प्रातः 06 से 07 बजे के मध्य पूरी गरिमा और अनुशासन के बीच सम्पन्न होगा। इस कार्यक्रम के बाद प्रातः 07 बजे से 08 बजे तक महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विस्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में सम्पन्न होगा।ग्रामोदय विस्वविद्यालय में 21 जून को सम्पूर्ण दिन योग से अंगीकृत सेमिनार,प्रतियोगिता, व्याख्यान आदि सम्पन्न होंगे।
योग जनजागरूकता रैली के समापन अवसर पर संत , महात्माओ, महंतो के सम्मान सभा हुई।इस अवसर पर कामदगिरि प्रमुख द्वार के महंत मदन गोपाल दास जी महाराज ने कहा कि चित्रकूट आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है।चित्रकूट से प्रारंभ किया गया कार्य सफल होता है। रामायणी कुटी के महंत राम हृदय दास ने रैली आयोजन के सराहना की। भरत मंदिर रामघाट के महंत दिव्य जीवन दास ने कहा कि योग भावी पीढ़ी को निरोगी और स्वस्थ रखने में सक्षम है। संत राजीव लोचन दास ने कहा कि योग का मूल मंत्र जागरूकता है। गायत्री शक्ति पीठ के प्रबंधक डॉ राम नारायण त्रिपाठी ने योग के महत्व को बताया।विस्वविद्यालय योग कार्यक्रम के प्रभारी प्रो आई पी त्रिपाठी ने रैली की कार्य योजना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जन जागृति के लिए कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम के निर्देश पर योग जन जागरूकता रैली निकाली गई है।
कार्यक्रम का प्रारंभ ग्रामोदय विस्वविद्यालय परिसर से शारीरिक शिक्षा एवं खेल पाठ्यक्रम के छात्र- छात्राओं,योगाभ्यास केंद्र के प्रतिभागियों के साथ योग कार्यक्रम प्रभारी प्रो आई पी त्रिपाठी एवं कुलसचिव प्रो अजय कुमार की अगुवाई में हुआ। सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के मीडिया एवं परिवहन अधिकारी राजेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य सामग्री के साथ एम्बुलेंस वाहन जागरूकता रैली में सम्मिलित रहे।
रैली में ग्रामोदय विस्वविद्यालय, उददमियता विद्या पीठ, आरोग्य धाम, जानकी महल, सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट, प्रमोद वन, रामायणी कुटी, वनवासी राम मंदिर नया गांव,भरत मंदिर राम घाट, संतोसी अखाड़ा, सरस्वती शिशु मंदिर सीतापुर, जगतगुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विस्वविद्यालय सीतापुर, गायत्री शक्ति पीठ,राम नाथ आश्रम शाला,भागवत धाम खोही, कामदगिरि राममुहल्ला आदि योगाभ्यास केन्द्रों के प्रतिभागियों ने सहभागिता की।आभार प्रदर्शन कुलसचिव प्रो अजय कुमार ने किया।संचालन योग वैज्ञानिक डॉ तुषार कांत शास्त्री ने किया।





No comments