Header Ads

ads header

Breaking News

ADG सागर ने बनाया फिटनेस का 'लॉ एंड ऑर्डर '



  • प्रेरक पहल: डण्डे का फण्डा से स्वस्थ्य रहेंगे पुलिसकर्मी व अफसर

दीपक राय, भोपाल...
पुलिसिंग की व्यस्ततम नौकरी, कोई साप्ताहिक अवकाश नहीं, 24 घंटे तक नौकरी करने की चुनौती। वे व्यायाम व जिम के लिए समय नहीं निकाल पाते। ऐसे में शारीरिक और मानसिक फिटनेस रखना पुलिस अफसरों व कर्मियों के लिए मुश्किल भरा काम होता है। नतीजतन पुलिकर्मियों में तनाव पनपता है और वे बीमारियों से ग्रसित होते हैं। इस गंभीर समस्या का हल निकालने की नेक पहल एक आईपीएस ने की है। यह आईपीएस खुद अपनी फिटनेस से उदाहरण पेश करते हैं। पुलिस मुख्यालय में टेक्निकल सर्विसेस के एडीजी दिनेश चंद्र सागर मप्र ही नहीं वरन देश की पुलिसिंग के सबसे फिट अफसर माने जाते हैं। सागर ने ड्यूटी के दौरान ही शारीरिक व्यायाम करने का नया तरीका खोजा है। सागर की खोज के अनुसार कोई भी पुलिसकर्मी 10 से 15 मिनिट का समय निकाल कर उनके पास उपलब्ध डण्डे से ही अपने शरीर का लॉ एण्ड आर्डर दुरुस्त रख सकते हैं।

यह हैं व्यायाम के स्टेप्स
एडीजी सागर ने बताया कि कर्मचारियों के पास डयूटी के दौरान सदैव डण्डा उपलब्ध होता है। वे सरलता एवं आसानी से कुछ स्टेप अपना सकते हैं। सागर ने खुद व्यायाम का प्रदर्शन कर पुलिसकर्मिंयों को जागरुक किया। प्रत्येक व्यायाम को चार हिस्सों में बीस-बीस बार दोहराने अथवा बढते समय के साथ एवं अपनी शारीरिक क्षमता एवं आवश्यकता के आधार पर उसके बार-बार दोहराया जा सकता है।







इन समस्याओं से मिलेगी राहत
डंडे के फंडे से जवान अपने बढ़ते पेट, कन्धे, गर्दन, बाईसेप्स, र्टईसेप्स, थाईस, लोवर बैक, हॉथ, कलाईयों एवं टखनों को टोन रखते हुए अपने शरीर को चुस्त एवं फुर्तीला रख सकते हैं।
संतुलित आहार का मंत्र दिया
एडीजी सागर ने कहा कि मंहगे ड्राइफू्रट न मिलने पर भी संयमित एवं संतुलित आहार लें। प्राकृतिक एवं संतुलित आहार से वे कैसे स्वयं को फिट रख सकते हैं।

No comments