स्वच्छता अभियान राष्ट्र धर्म- डॉं. बिसेन
- जनेकृविवि में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
- कुलपति ने दिलाई शपथः347 छात्र 65 गांवों में चलायेंगे अभियान
जबलपुर 19 जून। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कुलपति डॉं. प्रदीप कुमार बिसेन ने स्वच्छता की शपथ दिलाकर छात्रों का आव्हान किया कि स्वच्छता अभियान राष्ट्रधर्म है। छात्र इसे जनआंदोलन बनाकर जन-जन को जागरूक करें। यह अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की देन और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सवा सौ करोड़ देषवासियों के साथ संकल्प है। राज्यपाल श्रीमति आनंदीबेन पटेल के छात्रों को 100 दिन गांव से जोड़ने के आव्हान पर, हम 180 दिन इस अभियान से जोड़ रहे हैं। डॉं. बिसेन ने टीम लीडर्स छात्रों को विवि की प्रतीकात्मक हरी टोपी और दस्ताने प्रदान कर विषिष्ट पहचान दी। समारोह के अध्यक्ष अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. पी.के. मिश्रा ने कहा गांव में शहरों कहीं अधिक जागरूकता है। यह भारतीय संस्कृति की देन है। कार्यक्रम समन्वयक डॉं. एन.के. खरे ने बताया कि ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (त्।ॅम्) कार्यक्रम के तहत प्रदेष के 6 कृषि महाविद्यालय, जबलपुर, रीवा, टीकमगढ़, गंजबसौदा, वारासिवनी बालाघाट और पवारखेड़ा के चतुर्थ वर्ष के छात्र लगातार 6 माह तक गांव में किसानों के बीच रहकर कृषि ज्ञान आदान-प्रदान करने के साथ ही विभिन्न विधाओं द्वारा स्वच्छता अभियान भी चलायेंगे।
इस दौरान संचालक अनुसंधान सेवायें एवं संचालक शिक्षण डॉ. धीरेन्द्र खरे, संचालक विस्तार सेवायें डॉ. (श्रीमति) ओम गुप्ता और अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉं. आर.एम. साहू विषेष अतिथि के रूप में मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन डॉं. शेखरसिंह बघेल एवं आभार प्रदर्षन अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉं. व्ही.के. प्यासी ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में विभागाध्यक्ष, षिक्षक, वैज्ञानिक और छात्रगण उपस्थित थे। आयोजन की सफलता में डॉ. सीमा नवेरिया, डॉ. ए.के. पांडे, डॉ. एस.के. अग्रवाल, डॉ. डी.के. जायसवाल, डॉ. एम.के. दुबे, डॉ. मो. परवेज खान, डॉ. कामिनी विष्ट का उल्लेखनीय योगदान रहा।
No comments