Header Ads

ads header

Breaking News

सेक्स कब करें, कैसे करें पति-पत्नी, तभी खुश रहेगा जीवन


लंदन।  अगर आपके पास बहुत पैसा है, ऐशो-आराम है, नौकर हैं चाकर हैं, लेकिन आपको सेक्स की सही खुराक नहीं मिलती तो आपका जीवन बेकार है।
वहीं, अक्सर लोग सोचते हैं कि ज्यादा सेक्स करने से ही पत्नी खुश रहती है। आपको आज हम एक रिसर्च के बारे में बता रहे हैं। रिसर्च पढऩे के बाद आपकी सेक्स लाइफ हमेशा अच्छी रहेगी। अगर आपको लगता है कि ज्यादा बार सेक्स करने से शादीशुदा जिंदगी खुशहाल हो सकती है तो आप इस रिसर्च को पढि़ए। आर्काइव्स ऑफ सेक्शुअल बिहेवियर में छपे अध्ययन के मुताबिक एक नॉर्मल वयस्क साल में औसतन 54 बार सेक्स करता है, जिसका मतलब है हफ्ते में मुश्किल से एक बार। यानि हफ्ते में एक बार सेक्स करना भी जीवन को खुश रख सकता है। लोगों के विश्वास के उलट हैपी कपल्स ज्यादा बार सेक्स नहीं करते। सोशल साइकॉलजी ऐंड पर्सनैलिटी साइंस में छपी एक स्टडी में शोधकर्ताओं ने 40 साल की अवधि में 30,000 लोगों पर शोध किया। शोध में पता चला, ज्यादा सेक्स करने का खुशी और संतुष्ट जीवन से कोई लेना-देना नहीं है। रोचक बात यह सामने आई कि हफ्ते में एक बार सेक्स करना ही काफी है। एक हफ्ते से ज्यादा के अंतर पर सेक्स करने वाले कम संतुष्ट पाए गए। दूसरी स्टडी में यह सामने आया कि कोई कपल कितनी फ्रीक्वेंसी से सेक्स करता है यह उसकी उम्र पर निर्भर करता है। 18 से 29 साल के लोग सबसे ज्यादा सेक्स करते हैं। इनके औसत सेक्स सेशंस साल में 112 बार और हफ्ते में दो बार रहे। न्यूयॉर्क से ह्यूमन सेक्शुऐलिटी एंड मैरिज पर रिसर्च करने वाले डॉक्टर लोगन कहते हैं ऐसा कोई फिक्स नियम नहीं है जो सब पर फिट बैठे। सारे रिलेशनशिप अलग होते हैं। जो आपको और आपके पार्टनर को संतुष्टि दे वही सही है और कम्युनिकेशन की सबसे बड़ी भूमिका होती है।

No comments