Header Ads

ads header

Breaking News

5 साल तक की बच्चियों से बलात्कार तो फांदी होगी


शिवराज बोले- बनाया जाएगा नया कानून
रीवा, (ईएमएस)। 5 साल तक की बच्चियों से बलात्कार करने वालों को फांसी की सजा दी जाएगी। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार नया कानून लेकर आएगी। यह घोषणा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा के एसएएफ ग्राउंड पर में की। वे रीवा-शहडोल संभाग के युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सीएम सवाल-जवाब वाले अंदाज में बोले- बताओ भांजियों कानून लाना चाहिए या नहीं। जवाब आया-बिल्कुल बनना चाहिए। सीएम ने कहा कि वो स्वर्णिम मप्र का सपना युवाओं के भरोसे ही देखते हैं।

सभी को रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ेंगे
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने व रोजगारन्मुखी शिक्षा से जोडऩे किसी भी वर्ग के बच्चों के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। हर वर्ग को वजीफा मिलेगा। युवाओं को उद्यमी बनाने सरकार उन्हें अपनी गारंटी पर लोन दिलाएगी। इसके लिए कर्ज सीमा भी दो करोड़ कर दी गई है। श्री चौहान ने प्रदेश सरकार की कई योजनाओं की जानकारी भी दी। सम्मेलन में दोनों संभाग के करीब 18 हजार युवा आए थे।

बोर्ड होगी परीक्षा
सीएम ने कहा कि मुझे भांजों-भांजियों के पत्र लगातार मिलते रहे इसे देखते हुए ही अगले सत्र से ग्रेजुएशन से सेमिस्टर प्रणाली खत्म की जा रही है। इसी तरह बच्चों की नींव शुरुआत से ही मजबूत करने 5वीं-8वीं की परीक्षाएं को भी पहले की तरह ही बोर्ड में तब्दील किया जा रहा है।

सीएम को काले झंडे दिखाने की कोशिश में 100 हिरासत में

कटनी हवाला मामले को लेकर विरोध कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आम आदमी के सिपाही संगठन के सरंक्षक गुरमीत सिंह मंगू व एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सीएम को काले झंडे दिखाने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें धोबिया टंकी के पास रोकने की कोशिश की, लेकिन जब रुके नहीं तो मजबूरन पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। 100 से अधिक लोगों को हिरासत में भी लिया गया।

19 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ
युवा सम्मेलन में सीएम ने 19 करोड़ के अलग-अलग 5 कार्यों का शुभारंभ किया। साथ ही 500 जोड़ों को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आशीर्वाद भी दिया। मप्र पर्यटन विभाग के फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट व नवनिर्मित विंध्या रिट्रीट का शुभारंभ भी किया।

No comments