Header Ads

ads header

Breaking News

बयान पर भड़के लालू


आरएसएस के प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य के आरक्षण को खत्म करने के बयान पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आगबबूला हो गए हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हेंडल पर लिखा है कि आरक्षण संविधान ने दिया है और आरएसएस में इतनी हिम्मत नहीं कि वह इसे छीन सके। लालू ने आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा कि वह यह बताए कि उसने अपने यहां पर 100 फीसदी आरक्षण क्यों दे रखा है। अभी तक वहां पर कोई भी गैर सवर्ण, दलित या महिला क्यों संघ प्रमुख नहीं बन सका है। लालू ने बिहार की हार की याद दिलाते हुए कहा कि आरएसएस के आरक्षण विरोधी बयान के कारण भाजपा को बिहार में करारी हार मिली थी। अब यूपी में भी उसका यही हाल होगा।

No comments