Header Ads

ads header

Breaking News

खत्म हो आरक्षण, सबको मिले समान शिक्षा, समान हक


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य बोले
जयपुर, (ईएमएस)। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) में आरएसएस के प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने कहा कि आरक्षण खत्म होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सबको समान अवसर और शिक्षा के अवसर मिले। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी जोरों पर है। ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी की ओर से आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर आया बयान भाजपा के लिए खतरा साबित हो सकता है। वैद्य ने आरक्षण पर बोलते हुए कहा कि इतने सालों में इसका कोई फायदा नहीं हुआ। ऐसे में इस पर विचार किये जाने की जरूरत है। एससी और एसटी को मिला आरक्षण ख़त्म कर दिया जाना चाहिए। उन्हें शिक्षा दी जानी चाहिए, कोटा नहीं। उन्होंने कहा, डॉ. अंबेडकर ने कहा था कि आरक्षण एक समय के बाद ख़त्म कर दिया जाना चाहिए। लंबे समय से उनके साथ भेदभाव का व्यवहार हुआ इसके चलते आरक्षण की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन अब सबको बराबर का मौक़ा मिलना चाहिए और एससी/एसटी लोगों के लिए अन्य प्रकार से हल ढूंढना चाहिए।


तब बिहार में दिया था बयान
तो हार गए थे राज्य
गौरतलब है कि इससे संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बिहार चुनावों से पहले आरक्षण को खत्म करने को लेकर बयान दिया था। इसके बाद जदयू और जेडीयू ने चुनावी सभाओं में इस मामले को उठाया। इसका फायदा उन्हें चुनावों भी मिला और भाजपा को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ा।

No comments