खौफनाक! इंडोनेशिया में अजगर ने महिला को निगला, लोगों ने पेट काटकर निकाला
इंडोनेशिया की एक महिला का शव एक भीमकाय अजगर के पेट से मिला। पुलिस ने बताया कि इस अजगर को उसी जगह पर पकड़ा गया जहां महिला अपने सब्जी के बगीचे में काम कर रही थी।
शुक्रवार को गांववासियों द्वारा सात मीटर लंबे अजगर का पेट काटने पर 54 वर्षीय वा तिबा का शव मिला। स्थानीय पुलिस प्रमुख हमका ने बताया कि मुना द्वीप के पेरस्यिापन लावेला गांव में फूले हुए अजगर को देखकर लोगों को शक हुआ कि इसी सांप ने महिला को निगला है और वह अजगर को मार कर बगीचे से बाहर ले आए।
No comments