सिवनी पर सरकार का दावा, जिले के 150 ग्रामों को मिली सिंचाई सुविधा
दीपक राय, भोपाल...
सिवनी जिले के 150 से अधिक गाँवों में पेंच नहरों से सिंचाई के लिये पर्याप्त पानी उपलब्ध होने लगा है। इन ग्रामों में 7,188 हेक्टेयर क्षेत्र में पेंच नहर से सिंचाई हो रही है। जल संसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र की विशेष पहल पर पेंच सिंचाई योजना की नहरों के सभी रुके हुए कार्य पूर्ण हो गये हैं। इस योजना की दो मुख्य नहरें है बखारी एवं सिवनी। बखारी नहर की लम्बाई 34.05 किलोमीटर और सिवनी नहर की लम्बाई 50 किलोमीटर है।

No comments