मर्जी से संबंध बना रहीं लड़कियां, ब्रेकअप से लगा रही रेप का आरोप
![]() |
| Rise in post-breakup 'rapes', Bombay high court worried |
मुंबई। पहले प्यार होता है फिर लड़कियां मर्जी से शारीरिक संबंध बनाती हैं, अगर इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो जाता है तो लड़कियां लड़कों पर बलात्कार का आरोप मढ़ देती हैं। मुंबई में एक नए तरह का मामला सामने आया है। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा है कि इस तरह के कई मामलों में आरोपियों को कम से कम 6 महीने या एक साल तक जेल में रखा जाना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि इस तरह के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं जिनमें लड़कियां ब्रेकअप के बाद अपने प्रेमी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए? शिकायतें दर्ज करवा रही हैं। जस्टिस विद्यासागर कनाडे और नूतन सरदेसाई की डिविजन बेंच ने एक 20 वर्षीय युवती द्वारा दायर याचिका जिसमें उसने एफआईआर निरस्त करने की मांग की थी उस पर सुनवाई करते हुए कहा इस तरह के मामलों में आरोपियों को जेल भेजा जाना चाहिए।
जजों ने कहा- ऐसे ढेरों केस आ रहे
बेंच ने कहा कि हमने नोटिस किया है कि पिछले कुछ समय में इस तरह के केसेस तेजी से सामने आए हैं जिसमें सहमति से यौन संबंध बनाने के बाद युवतियां अपने पूर्व प्रेमियों पर दुष्कर्म के आरोप लगाती हैं। बेंच ने आगे कहा कि एफआईआर दर्ज करवाते समय युवतियां अक्सर कहती हैं कि उनके प्रेमी द्वारा किए गए वादों पर भरोसा कर उन्होंने अपने प्रेमी से सहमति के साथ यौन संबंध बनाए और अगर जिन युवतियों को ऐसा भरोसा नहीं मिला उन्होंने यौन संबंधों से दूरी रखी। अक्सर ऐसी शिकायतें सामने आती हैं जिनमें महीनों या सालों तक प्यार में रहते हुए युवतियां यौन संबंध बनाती हैं और फिर जब रिश्तें में खटास आती है तो वो अपने प्रेमी या पूर्व प्रेमी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने लगती हैं। अदालत ने रिमार्क किया कि जब कोई युवती इस तरह की? शिकायत के साथ पुलिस के पास पहुंचती है तो कानून के अनुसार पुलिस को कार्रवाई करने की जरूरत है।
संभलकर जांच करें एजेंसियां
कोर्ट ने इस दौरान यह भी कहा कि अविवाहित जोड़ें के बीच सहमति से बने यौन संबंध गलत नहीं हैं और हाल में कुछ कानूनों ने इसे मान्यता दी है। बेंच ने कहा कि लेजिस्लेशन ने इस तरह के रिश्तों को घरेलू हिंसा एक्ट के तहत लिवइन रिलेशन का नाम दिया है। कोर्ट ने कहा कि इस तरह के मामलों में जांच एजेंसियों को एक बार सोचना चाहिए कि वो कैसे इनसे निपटेगीं।
दीपक राय/२९ दिसंबर

No comments