Header Ads

ads header

Breaking News

चीन ने 2200 किमी ट्रैक पर दौड़ाई की बुलेट ट्रेन

bullet train in china

दुनिया की सबसे लंबी लाइनों में में शुमार हुआ भारत का पड़ोसी
330 की स्पीड से दौड़ेगी बुलेट
बीजिंग, (ईएमएस)। जहां एक ओर भारत बुलेट ट्रेन दौड़ाने का सपना देख रहा है वहीं पड़ोसी देश चीन ने गजब कारनामा कर दिखाया। दुनिया की सबसे लंबी बुलेट ट्रेन लाइनों में से एक चीन में शुरू हो गई है। शंघाई से कुनमिंग तक जाने वाली 2,252 किलोमीटर लंबी यह बुलेट ट्रेन लाइन पांच प्रांतों झेजियांग, जियान्गशी, हुनान, गीझू और यून्नन से होकर गुजरेगी, और इस मार्ग पर बुलेट ट्रेन की अधिकतम गति 330 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। बताया गया है कि इस बुलेट ट्रेन लाइन के ज़रिये देश के बेहद कम विकसित पूर्वी हिस्से को विकसित माने जाने वाले दक्षिण-पश्चिमी हिस्से से जोड़ा गया है।
34 के बजाय 11 घंटे में तय होगा सफर
चाइना रेलवे कॉरपोरेशन के मुताबिक अब तक शंघाई से कुनमिंग तक की दूरी को रेलमार्ग से तय करने में 34 घंटे खर्च करने पड़ते थे, जबकि अब इस बुलेट ट्रेन लाइन के ज़रिये यह सफर सिर्फ 11 घंटे में तय हो जाएगा।
20 हजार किमी लंबा नेटवर्क है चीन में
गौरतलब है कि चीन में अब तक 20,000 किलोमीटर से ज्यादा हाईस्पीड रेल लाइन बिछाई जा चुकी है, और सरकार के मुताबिक वर्ष 2030 तक पूरे चीन में 45,000 किलोमीटर हाई-स्पीड रेललाइन बन चुकी होगी।

No comments