Header Ads

ads header

Breaking News

सपाक्स : प्रमोशन में आरक्षण का विरोध फिर शुरू


भोपाल, Live News। 14 जुलाई 2018 को सपाक्स द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में माननीय राष्ट्रपति महोदय को भेजने हेतु हस्ताक्षर अभियान का प्रारंभ किया गया। हस्ताक्षर अभियान भोपाल में संस्था कार्यालय के साथ-साथ सभी जिलों में  हस्ताक्षर अभियान एक साथ चालू किया गया। प्रांतीय कार्यालय में सपाक्स के संरक्षक दल तथा संस्थापक मंडल एवं कार्यकारिणी के सदस्य की उपस्थिति में अभियान का प्रारंभ किया गया। सपाक्स समाज के संरक्षक आदरणीय  हीरालाल त्रिवेदी जी पूर्व सूचना आयुक्त व डॉक्टर के एल साहू, सपाक्स समाज अध्यक्ष, द्वारा आज होसंगबाद तथा सीहोर में सपाक्स समाज के आयोजित सम्मेलन में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान में एक करोड़ लोगों के हस्ताक्षर से माननीय महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने का लक्ष्य रखा गया है।  पत्र में लिखा गया है कि इस देश में स्वतंत्रता के बाद से लागू आरक्षण की व्यवस्था का दायरा निरंतर बिना किसी समीक्षा को बढ़ाया जाता रहा है, जबकि एक बड़ा वर्ग आज भी इसके लाभ से वंचित है।  वर्तमान व्यवस्था ही ऐसी है कि इसका सम्पूर्ण दोहन मात्र कुछ एक लोग ही बार-बार पीढिय़ो से कर रहे है। योग्यता एक अभिशाप हो चुकी है और देश में अपनी उपेक्षा के कारण विदेश पलायन को मजबूर है। महोदय, आपसे हम यह मांग करते हैं कि पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था पूर्णरूप से समाप्त की जावे। अन्य पिछड़ा वर्ग की भांति अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए भी क्रिमीलियर लागू हो।  एट्रोसिटी एक्ट में मान. सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश यथावत लागू हों।

No comments