Header Ads

ads header

Breaking News

सर्वस्वर्णकार समात ने महापंचायत की रणनीति बनाई


Live News, भोपाल । भोपाल के टीटी नगर दशहरा मैदान में होने वाली मध्यप्रदेश सर्वस्वर्णकार समाज की महापंचायत पर रणनीति बनाई गई। यह आयोजन 5 अगस्त रविवार को किया जाएगा। समाज ने अपनी मांगों को मनवाने एवं अपनी एकता का परिचय देने महापंचायत का आयोजन कर रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने एवं रणनीति तैयार करने के सम्बन्ध मे मालवी स्वर्णकार समाज की स्वर्णकार समाज के अन्य घटको के सभी पदाधिकारिये के साथ एक बैठक युवा मालवी स्वर्णकार समाज विकास समिति (सद्भावना ग्रुप) के अजय सोनी (पिन्टू) की अध्यक्षता में साकेत नगर स्थित निवास पर बीते दिन रात्रि में सम्पन्न हुई। बैठक मे प्रमुख रुप से सर्वस्वर्णकार महापंचायत के संयोजक राजेश वर्मा सोनी, के साथ विनोद सोनी,आर.के सोनी, ओ.पी.सोनी, जगदीश सोनी,एस.एन.सोनी, एल.एल सोनी, महेश सोनी (बबला भाई), आशीष सोनी मीडिया प्रभारी ऑल इंडिया भेल एम्प्लाईज यूनियन एवं भेल स्वर्णकार समाज,डी.के.सोनी  भेल स्वर्णकार समाज, जगमोहन सोनी, संजय सोनी अशोका गार्डन, राजा दीनदयाल सोनी, राजेश सोनी मंडीदीप, राजेश सोनी पंपापुर, विकास सोनी मंडीदीप, विनोद सोनी साकेत नगर, राधेश्याम सोनी, दिनेश सोनी, डॉ राजेंद्र सोनी, दीपक सोनी, भूपेंद्र सोनी, लोकेश सोनी, शेखर सोनी, जगदीश सोनी नेहरू नगर तथा बड़ी संख्या मे युवा समाजसेवियों और वरिष्ठ समाजसेवियो ने भाग लिया।

आशीष सोनी ने बताया कि सभी ने एकजुट होकर 5 अगस्त 2018 को दशहरा मैदान मे आयोजित कार्यक्रम मे अधिक से अधिक संख्या मे भाग लेकर संगठन के मजबूत प्रदर्शन पर जोर दिया। इस अवसर पर संयोजक राजेश वर्मा सोनी ने कहा की भारत के इतिहास में पहली बार मध्यप्रदेश में स्वर्णकार समाज की सभी समितियों के द्वारा ऐसा कार्यक्रम हो रहा है जिसमे हमे शक्ति प्रदर्शन करना है एवं इस महापंचायत में लाखों की संख्या में सर्वस्वर्णकार बंधुओ को सम्मिलित होना है। मध्यप्रदेश में काफी बड़ी तादात में निवासरत स्वर्णकार बंधुओ की अनदेखी अब बिल्कुल बर्दाश्त नही होगी। इस अवसर पर अजय सोनी (पिंटू) ने कहा कि हम अपनी जायज मांग के लिए लड़ रहे है और हम शासन के समक्ष अपनी मांग रखने जा रहे है। आशीष सोनी के द्वारा बताया गया कि हम राजनीति, सत्ता एवं संगठन में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करवाना चाहते है साथ ही साथ भादवि की धारा 411 में संसोधन करवाने ,स्वर्णकार कारीगिरी को हस्तशिल्प का दर्जा और सुविधाएं प्रदान करवाने एवं स्वर्णकार कला बोर्ड की स्थापना करवाने हेतु प्रयासरत है। बैठक के अंत मे  राजेश सोनी (राजा) एव डॉ सोनी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

No comments