Header Ads

ads header

Breaking News

बही काव्यपाठ की रसधारा


Live News, भोपाल। भोपाल में सोमवार को काव्यपाठ में बही काव्यरस की धारा बही। यह आयोजन राष्ट्रीय महिला काव्य मंच के बैनर तले आयोजित किया गया था। काव्य गोष्ठी में राष्ट्रीय महिला काव्य मंच की मासिक काव्य गोष्ठी सुप्रसिद्ध हास्य व्यंग्यकार आदरणीय धूमकेतु ने अध्यक्षता की। डॉ रेखा भटनागर कार्यक्रम में मुख्य आतिथ्य रहीं। यह आयोजन फाच्र्यून सिग्नेचर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धूमकेतु का उनके साहित्यिक अवदान पर सम्मान किया गया।
काव्यपाठ में बही काव्यरश की धारा                               भोपाल.  राष्ट्रीय महिला काव्य मंच के बैनर तले काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय महिला काव्य मंच की मासिक काव्य गोष्ठी सुप्रसिद्ध हास्य व्यंग्यकार आदरणीय धूमकेतु जी  की अध्यक्षता एवम डॉ रेखा भटनागर के मुख्य आतिथ्य में फार्च्यून सिग्नेचर में आयोजित की गई...इस अवसर पर धूमकेतु जी का उनके साहित्यिक अवदान पर सम्मान किया गया।
काव्य संध्या में सभी कवियों एवं कवयित्रियों ने शानदार काव्यपाठ किया ,जिसमें कवि यश धुरंधर की कविता"मत चुके चौहान" को सभी ने खूब सराहा ...सारिका सरगम ने, "इश्क है मेरा इश्क से बेखबर,मुझको मेरे खुदा से मिला दीजिए " ग़ज़ल से समा बांधा तो वहीं....सुनीता पटेल ने देशभक्ति पर कविता "जब तक चाँद-सूरज हैं, ये हिंदुस्तान ज़िंदा है" एवं राजनीतिक व्यंग्य सुनाकर खूब तालियां हासिल की डॉ. रेखा भटनागर की कलागुरु वाकणकर जी को श्रद्धांजलि स्वरूप लिखी कविता सराहनीय रही.अंत में  श्री धूमकेतु जी ने अपनी मशहूर कविता "देख रहें हो भोले नाथ" के साथ  कई धारदार रचनाओं का पाठ किया,गोष्टी में बाल कवयित्री समृद्धि,श्रीमति ऊषा लोखंडे, श्रीमति सुनीता अग्रवाल, श्रीमति गरिमा ताम्रकार एवं श्रवण कुमार अटले जी ने भी शानदार कविता पाठ किया ...
                         गोष्टी में देश के लोकप्रिय गीतकार गोपाल दास नीरज जी को श्रध्दांजलि दी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन उपाध्यक्ष सुनीता पटेल एंव आभार प्रदर्शन अध्यक्ष सारिका सरगम ने किया।

No comments