HINDUSTAN TIMES 7 EDITION NOW CLOSED
अचानक बंद कर दिया हिन्दुस्तान टाइम्स
सोशल मीडिया न्यूज, भोपाल।
देश के आजाद होने से पहले से प्रकाशित होते रहे अंगे्रजी समाचार पत्र हिन्दुस्तान टाइम्स ने अचानक घोषणा करके सनसनी मचा दी। ग्रुप के पत्रकारों को एक ई-मेल से सूचना दी गई है कि अब अखबार का प्रकाशन बंद किया जा रहा है। अचानक नौकरी जाने के अखबारनवीसों में चिंता का माहौल व्याप्त है। अखबार के 7 संस्करण के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। इस अखबार ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।
यह संस्करण किए गए बंद
भोपाल, इंदौर, रायपुर, रांची, कोलकाता, वाराणसी, इलाहाबाद
1924 से हुई शुरुआत
हिन्दुस्तान टाईम्स का हिन्दी संस्करण हिन्दुस्तान उत्तर भारत में बेहद लोकप्रिय है, लेकिन एकसाथ इतने संस्करण बंद होने से शंका के बादलों ने डेरा डाल लिया है।
यह अखबार 1944 से लगातार प्रकाशित हो रहा है। अखबार की प्रसिद्धि भी बहुत ज्यादा है।

No comments