ग्रामोदय विश्वविद्यालय में 50 शैया आयुष अस्पताल बनेगा-श्रीपाद नाइक
- आयुर्वेद में ग्रामोदय का योगदान उल्लेखनीय रहा : वैद्य राजेश कोटेचा
- नानाजी की आरोग्य संकल्पना के अनुरूप ग्रामोदय प्रयत्न शील : प्रो गौतम
चित्रकूट । महात्मा गॉंधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में आज आयुष मंत्रालय के केन्द्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीपाद नाइक ने आरोग्य में आयुर्वेद के योगदान पर प्रकाश डाला तथा कहा कि प्रधान मंत्री के सकारात्मक प्रयासो की वजह से आयुष जैसी विशिष्ट विधाओं के समूह को पूरे विश्व में सम्मान मिला है। योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में भारत को मिली ख्याति से सभी परिचित है। उन्होने विश्वविद्यालय के कार्यो की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित 50 शैया के आयुष अस्पताल खोलने की मंजूरी प्रदान की। श्री नाइक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले तीन सालों के अन्दर आयुष मंत्रालय ने अच्छी खासी प्रगति की है, योग के द्वारा इसका एहसास हम ने दुनिया को करा दिया है। आशा करता हूॅ कि ग्रामोदय विश्वविद्यालय भी आयुर्वेद के माध्यम से राष्ट्रªीय विकास में सहयोगी बनेगा।
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि नानाजी के साथ काम करने और चित्रकूट जैसे उपेक्षित क्षेत्र की ग्रामीण आवादी को आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ देने का जो अनुभव मुझे इस विश्वविद्यालय में मिला , उसको मै भुला नही सकता। वैद्य कोटेचा ने ग्रामोदय विश्वविद्यालय के अतीत के पन्नों को पलटते हुए विश्वविद्यालय के वर्तमान परिदृश्य की सराहना की तथा कहा कि ग्रामोदय विश्वविद्यालय को शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन करने वाली सर्वोच्य समिति नैक बैंगलौर द्वारा प्रथम भ्रमण में ही ए ग्रेड प्राप्त होना कुलपति प्रो नरेश चन्द्र गौतम की सकारात्मक पहल का परिचायक है। इस अवसर पर कुलपति प्रो गौतम ने स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय के प्रगति चक्र पर प्रकाश डाला। इस दौरान दीन दयाल शोध संस्थान के बसंत पंडित , वैद्य मीता कोटेचा, प्रोद्यौगिकी संकाय के अधिष्ठाता आंजनेय पाण्डेय, कुलसचिव डॉ. अजय कुमार उपस्थित रहे। आभार प्रर्दशन कुलसचिव ने किया। संचालन डॉ. वीरेन्द्र कुमार व्यास ने किया। इंजीनियर राजेश सिन्हा एंव डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव ने संयोजन किया।
No comments