Header Ads

ads header

Breaking News

मोदी जी हम आपके सपने पूरे कर रहे हैं: अखिलेश


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी को अपने लिखे एक ट्वीट में टैग कर दिया। मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि यूपी में मेधावी छात्रों को 18 लाख लैपटॉप बांटे गए हैं। पीएम मोदी हम आपके डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा कर रहे हैं। अखिलेश यादव की सरकार वाले राज्य में पीएम मोदी फिलहाल बीजेपी के चुनावी अभियान का मुख्य चेहरा बने हुए हैं। इस चुनाव को दो साल बाद होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भी अहम माना जा रहा है. अमित शाह जो कि बीजेपी पार्टी के प्रमुख हैं, उन्होंने यादव पर आरोप लगाया था कि छात्रों को लैपटॉप बांटने के दौरान जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव किया गया था। यादव ने इन आरोपों का खंडन किया और कहा कि लैपटॉप मेरिट के आधार पर ही बांटे गए है।

No comments