राहुल गांधी अभी परिपक्व नहीं: शीला दीक्षित
![]() |
| rahul gandhi and sonia gandhi |
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की दिग्गज नेता शीला दीक्षित ने राहुल गांधी पर ही सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा कि 'राहुल मेच्योर नहीं हैं, उन्हें कुछ वक्त देना चाहिए।Ó एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में यह बातें कहीं। शीला ने कहा कि उन्होंने यूपी में कांग्रेस के लिए प्रचार बंद नहीं किया है। शीला ने जोर दिया कि वह राजनीति से रिटायर भी नहीं हुई हैं। शीला ने कहा, देखिए राहुल अभी भी मैच्योर नहीं हैं। उन्हें थोड़ा और वक्त दीजिए। कांग्रेस विकास में यकीन रखती है और एक राहुल ही हैं जो किसानों की बात करते हैं।
राहुल पर शीला की राय से पूरा देश सहमत है: शाह
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वह शीला दीक्षित की बात से सहमत हैं कि राहुल गांधी अपरिपक्व हैं। शाह ने कहा कि शीला जी की बात से पूरा देश सहमत है।

No comments