ग्रामोदय में छात्रों को दी सोशल मीडिया की सीख
- कुलसचिव अजय कुमार ने बताई बारीकियां
- एसडीओपी आलोक शर्मा ने दी धारा 144 की जानकारी
तरुणेंद्र चतुर्वेदी, चित्रकूट...
महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यलाय में सोशल मीडिया की पाठशाला लगाई गई। सोमवार को विश्वविद्यालय के सी.एम.सी.एल.डी.पी. भवन में कुलसचिव डॉ. अजय कुमार ने इस बैठक की अध्यक्षता की की। बैठक में एस.डी.ओ.पी. आलोक शर्मा चित्रकूट ने भारतीय दण्ड संहिता की धारा 144 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। धारा 144 के अन्तर्गत किसी भी समाज विरोधी गतिविधियों या तत्व से दूर रहने, नागरिकों से सोशल मीडिया में भड़काऊ एवं जातिगत संदेशों से बचनें तथा किसी भी सार्वजनिक स्थान पर चार से अधिक व्यक्ति एक साथ इक_े न होने के लिए निवेदन किया। उन्होंने कहा कि इस अवधि में किसी भी प्रकार की रैली या प्रदर्शन भी प्रतिबन्धित होता है तथा धारा 144 का उल्लंघन भारतीय दण्ड संहिता के अनुसार दण्डनीय है। शर्मा ने छात्रों का आह्वान किया कि वे प्रशासन का शांति एवं व्यवस्था बनाये रखने में मदद करें। इसके लिए उन्होंने कहा कि यदि आपके आस-पास ज्वलनशीन पदार्थ इक_ा कर रहा हो अथवा कोई संदेहास्पद अंजान व्यक्ति आपके छात्रावास में निवास कर रहा हो तो बताये गये नम्बरों पर सूचित करें। उन्होंने ऐसे समस्त सोशल मीडिया के साधनों से बचने हेतु निवेदन किया जिसमें किसी भी जाति, धर्म, वर्ण, लिंग के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी भी की गई हो। कुलसचिव डा. अजय कुमार ने समस्त छात्रों से शर्मा के अनुरोध के अनुरूप व्यवहार करने का निर्देश देते हुए आभार प्रदर्शन किया। बैठक में विश्वविद्यालय के अभियान्त्रिकी संकाय के अधिष्ठाता इं. आन्जनेय पाण्डेय, प्रबन्धन संकाय के अधिष्ठाता डा. अमरजीत सिंह, डा. रमेशचन्द्र त्रिपाठी, डा. रवीन्द्र सिंह, डा. साधना चौरसिया एवं विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

No comments