बलिदान भारत की परंपरा - इंद्रेश कुमार
*राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के प्रमुख का चित्रकूट में दो दिवसीय प्रवास।
*ज्ञान विज्ञान के माध्यम से जीवन मूल्यों के विस्तार का परिचायक है भारत
*फैन्स प्रमुख ने पौराणिक शिवलिंग में किया रूद्राभिषेक ,श्री कामद नाथ मुखारविंद की उपस्थिति पंजी में दर्ज की अपनी हाजिरी।
दीपक राय की रिपोर्ट...
चित्रकूट,02 अप्रैल 2018।राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के प्रमुख/चेयरमैन इंद्रेश कुमार ने अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विस्वविद्यालय के प्राध्यापकों और छात्रों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में भारतीय विदेश नीति पर प्रकाश डाला। श्री इंद्रेश कुमार ने भारत के इतिहास और भूगोल पर चर्चा करते हुए कहा कि बलिदान हमारे देश की परंपरा रही है। बलिदानिओ के कारण हम सुरक्षित हैं और भविष्य में भी सुरक्षित रहेंगे ।इसीलिये हमारा देश बलिदानियों को सदैव ही नमन करता है। देश के प्रतिष्ठित इतिहास के बाद भी आक्रांताओ के महिमामंडन वाले पाठ्यक्रमों को पढाया जा रहा है। यह चिंता का बिंदु है।भारत की आजादी के बाद से लाखों आतंकी मारे गए और यह सिलसिला जारी है। उन्होंने भारत सब्द की विशेषता को सब्दो के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए कहा कि भारत ,ज्ञान विज्ञान के माध्यम से जीवन मूल्यों के विस्तार का परिचायक है। दुनिया के अनेक देसो की साफ साफ मान्यता है कि भगवत दर्सन करने और इंसान बनने के लिए इंडिया जाओ ।इसी भावना से विदेसी हमारे देश भारत आते है और भारतीय संस्कृति , आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से ओतप्रोत आयोजनों में शामिल होते है। यह सब भारतीय वैशिष्ट्य को विस्व जगत में प्रमाणित करता है। श्री इंद्रेश जी ने चित्रकूट की महिमा को व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभू राम ने इस इलाके में लंबी अवधि तक निवास कर चित्रकूट को और भी महिमा दिलायी है।चित्रकूट आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को राम के जीवन से आदर्श सिक्छा ग्रहण करनी चाहिए। इस अवसर पर फैन्स केउत्तर प्रदेश चैप्टर के महासचिव डॉ उमेश शुक्ल, प्राध्यापक ने फैंस की चित्रकूट इकाई का संगठनात्मक परिचय देते हुए पदाधिकारियों की जानकारी दी। व्याख्यान कार्यक्रम की अध्यक्षता फैन्स के संरक्षक औऱ कुलपति प्रो नरेश चन्द्र गौतम ने की। चित्रकूट ईकाई के अध्यक्ष प्रो आई ,पी, त्रिपाठी ने कार्यक्रम के औचित्य और ईकाई स्तर की कार्य योजना पर प्रकाश डाला।इस दौरान कामता नाथ प्रमुख द्वार के महंत मदन गोपाल दास जी महाराज, फैन्स के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गोलोक बिहारी, डॉ नवीन मिश्रा गोरखपुर, डॉ संजय भारतीय प्रयाग, राजेश त्रिपाठी प्रयाग , डॉ अमर जीत सिंह,डॉ अनिल मिश्रा, डॉ बी आर थापक,डॉ देवेंद्र पांडेय, डॉ पावन सिरोठिया, डॉ सी पी गूजर, डॉ के के सिंह ने अपने विचार व्यक्त किया विचारों के आदान प्रदान के बाद फैन्स के प्रमुख श्री इंद्रेश कुमार ने चित्रकूट में विराजमान पौराणिक शिवलिंग मतगजेंद्र भगवान में वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य दुग्ध और जल से रुद्राभिषेक किया ।इसी श्रखला में इंद्रेश कुमार ने चित्रकूट के आराध्य श्री कामद नाथ के दर्शन और आरती की।प्रमुख द्वार के महंत मदन गोपाल दास ने श्री कामद नाथ की विसेसता बताई। श्री इंद्रेश कुमार ने कामद नाथ मंदिर की परम्परा के अनुसार मंदिर की पंजी में अपनी उपस्थिति को अंकित करते हुए अपने अभिमत दर्ज किए।



No comments