सवा मन फूलों का सेहरे से सजे महाकाल
उज्जैन, ईएमएस। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर शनिवार सुबह 4 बजे बाबा महाकाल के शीश पर सवा मन फूलों का सेहरा सजाया गया। सुबह 10 बजे भस्मारती हुई। ऐसा वर्ष में केवल एक बार दिन में महाशिवरात्रि के बाद होती है। गुरुवार को देर रात से शुरू हुआ बाबा महाकाल के दर्शन का सिलसिला शनिवार रात तक जारी रहा। अब भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल के दर्शन को पहुंच रहे हैं। शिवरात्रि के अवसर पर 20 घंटों में करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने आम लाइन में लगकर दर्शन किया। आम श्रद्धालुओं को औसत 50 मिनट में भगवान के दर्शन हुए।

No comments