Header Ads

ads header

Breaking News

एम.पी. मोबाइल से लोगों को मिलने लगी 169 सेवाएं


ई-गवर्नेंस की दिशा में मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार की शानदार पहल
भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार जल्द ही सुशासन की दिशा में बड़ा कदम रख रही है। इसी के चलते  नागरिकों को त्वरित और पारदर्शी ढंग से कहीं भी और कभी भी लोक-सेवाएं प्रदाय करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। इसके लिए एम.पी. मोबाइल परियोजना प्रारंभ की गई है। परियोजना में मोबाइल के माध्यम से नागरिकों को डिजिटल सेवाएं दी जा रही हैं।

आप भी ऐसे उठा सकते हैं फायदा
सुविधाएं प्राप्त करने के लिये नागरिकों को केवल एक मोबाइल एप 'M.P. Mobile'  डाउनलोड करना पड़ेगा। इसके द्वारा विभिन्न विभाग द्वारा प्रदाय की जाने वाली सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान में यह एंड्रायड, विण्डोज एवं आईओएस मोबाइल में उपलब्ध हैं। नागरिक वांछित सेवाएं अपने मोबाइल पर एक वेब एप्लीकेशन www.mpmobile.gov.in के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। इसका क्रियान्वयन मैप आई.टी. द्वारा किया जा रहा है।

स्मार्टफोन बिना भी लें सुविधाएं
जिन नागरिकों के पास स्मार्ट फोन नहीं है, वे बेसिक फोन से भी एक कोड डायल कर यूएसएसडी सुविधा द्वारा सेवाएँ प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान में *18प्त नम्बर डायल कर भी कुछ सेवाएं सामान्य फोन से प्राप्त कर सकते हैं।

इन विभागों की मिल रही सेवाएं
वर्तमान में 169 सेवाएँ एम.पी. मोबाइल पर उपलब्ध हैं। विभिन्न विभाग द्वारा दी जाने वाली अन्य नागरिक सेवाएं भी इससे जोडऩे की कार्यवाही जारी है। एम.पी. मोबाइल से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, पीईबी, डीटीई एम.पी. काउंसिलिंग, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, सी.एम. हेल्पलाइन, विभिन्न विश्वविद्यालय, परिवहन, श्रम, हाउसिंग बोर्ड, वन और सहकारिता विभाग सहित अन्य विभाग की सेवाएँ जुड़ी हुई हैं।

No comments