मोदी जी के ना विचार अच्छे ना वाणी : डिंपल
गोंडा। अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने गोंडा के मेहनौन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी वालों ने बिजली को भी अलग-अलग धर्मों में बांट दिया। भला बिजली भी कहीं हिंदू-मुस्लिम होती है। इसके साथ ही डिंपल ने बीजेपी प्रेसिडेंट अमित शाह के कसाब वाले बयान पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'कÓ से कंप्यूटर, 'सÓ से स्मार्टफोन, 'बÓ से बहनों के लिए बहुत सारी योजनाएं हैं। हम एंबुलेंस सेवा दे रहे हैं, आने वाले समय में जानवरों के लिए भी एंबुलेंस और दवाई आपके गांव तक पहुंचाएंगे। बता दें कि यूपी में पांचवें चरण में गोंडा समेत 11 जिलों की 51 सीटों पर मतदान 27 फरवरी को होना है। मन की बात करने वालों ने काम की बात नहीं की। बीजेपी के लोग कानून व्यवस्था को लेकर झूठ बोलते हैं।
No comments