Header Ads

ads header

Breaking News

हम पूर्वांचल को अलग राज्य बनवाएंगे : मायावती



देवरिया। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने एक चुनावी सभा में भारतीय जनता पार्टी को घेरा। मायावती ने देवरिया में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। मायावती ने कहा कि हम पूर्वांचल को अलग राज्य बनवाने की पहल करेंगे। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा भारतीय जनता पार्टी की काठ की हांडी बार-बार चढऩेे वाली नहीं है। हम तो पूर्वांचल को पहले भी अलग राज्य बनवाने के पक्ष में थे, लेकिन कांग्रेस ने साथ नहीं दिया। इस बार भी हम पूर्वांचल को अलग राज्य बनवाने की पूरी पहल करेंगे। छोटा राज्य होने से इसका विकास भी बेहतर ढंग से हो सकेगा। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा भारतीय जनता पार्टी की काठ की हांडी बार-बार चढऩे वाली नहीं है।

No comments