इतना झूठा बोलने वाला पीएम कभी नहीं देखा: अखिलेश
सिद्धार्थनगर। यूपी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हावी हो रहे हैं। शनिवार को सिद्धार्थनगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि पीएम मोदी यहां नकल का मुद्दा उठा रहे हैं, बीजेपी ने भी हमारे वादों की नकल की है। हर किसी ने भी थोड़ी बहुत नकल की होगी। यहां कोई है जिसने बचपन में नकल ना की हो। थोड़ी बहुत सब करते हैं। सीएम अखिलेश ने कहा कि मैंने इतना झूठ बोलना वाला पीएम नहीं देखा है। अखिलेश ने कहा कि इतना झूठ बोलने वाला प्रधानमंत्री नहीं देखा, किसी ने देखा हो तो बताओ। ऐसा सपने दिखाने वाला प्रधानमंत्री नहीं देखा। अखिलेश यादव ने कहा कि आप कह रहे हैं कि गरीबों का लाभ मिला है। हम पूछना चाहते हैं कि नोटबंदी का फायदा कब बताओगे कि क्या लाभ हुआ। हम तो कहते हैं प्रधानमंत्री जी समाजवादियों से बहस कर लो, जो जगह तय करनी है कर लो। यादव ने कहा कि टीवी पर मन की बात, रेडियो पर मन की बात, हर जगह मन की बात लेकिन आज तक कोई नहीं समझ पाया बीजेपी के मन की बात।
सत्ता में आए तो नाकेबंदी नहीं, बताएंगे कैसे चलती है सरकार
आइजल। मणिपुर में चार और आठ मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इंफाल में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वह 15 साल तक सत्ता में रही लेकिन मणिपुर को बर्बाद कर दिया। राज्य में चल रही नाकेबंदी पर पीएम ने कहा कि मणिपुर में बीजेपी की सरकार आते ही हम कोई भी नाकेबंदी नहीं रहने देंगे और दिखा देंगे कि सरकार कैसे चलती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो काम 15 सालों में नहीं कर पायी वह काम भाजपा की सरकार 15 महीनों में करके दिखाएगी। उन्होंने कहा कि जहां पर भी कांग्रेस की सरकार है वहां पर विकास नहीं है, वहां पर केवल भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि मणिपुर के विकास के बिना देश का विकास नहीं हो सकता है। मोदी ने कहा कि जहां भी कांग्रेस रही, वहां विकास नहीं सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ। एक जनजाति से दूसरी को लड़ा देना, यही कारोबार चलाया जा रहा है। पीएम ने कहा कि 40 साल के बाद मैं ऐसा प्रधानमंत्री हूं जो पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए की जाने वाली बैठक में आया।
No comments