3 चरण, 100 सीटें फतह करने का मिशन
-कमल निशान के साथ वोट डालने पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य, केस दर्ज
-पूर्वांचल में जीत के लिये बीजेपी ने झोंकी ताकत
-बनारस को बनाया गढ़, आईटी सेल स्थापित किया
-इन 89 विस सीट पर लोकसभा के चुनाव में बीजेपी ने जबरदस्त जीत हासिल की
लखनऊ,ईएमएस। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का रण जोरों पर है। चार चरणों की वोटिंग हो चुकी है। पांचवे चरण के लिए सोमवार को वोट डाले जाने हैं। भाजपा, सपा, बसपा ने अपनी सारी ताकत इन क्षेत्रों में झोंक दी है। पांचवे चरण के लिए शनिवार शाम को प्रचार थम गया। भाजपा ने इस चरण के साथ ही छठवें और सातवें चरण को लेकर कुल 100 सीटे फतह करने का लक्ष्य बनाया है। भाजपा ने चुनाव में प्रतिदिन बड़े नेताओं की 35 जनसभाओं का कार्यक्रम तैयार किया है। इसके तहत पांचवे चरण के चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन तक 01 हजार से ज्यादा चुनावी सभाएं पार्टी आयोजित कर चुकी है। पार्टी ने हर विधानसभाओं में औसतन तीन जनसभाएं की, जिससे मतदाताओं तक सीधे तौर पर जुड़ा जा सके। पार्टी रणनीतिकारों का दावा है कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की हर जनसभा में जगह के हिसाब से आम तौर पर 15 से 25 हजार की भीड़ उमड़ रही है। इसके अलावा अन्य बड़े नेताओं की हर चुनावी सभा में 05 से 10 हजार लोग जुट रहे हैं। इस तरह हम प्रतिदिन औसतन 05 से 25 हजार लोगों से सीधे तौर पर रूबरू हो रहे हैं। इस लिहाज से ये आंकड़ा साढ़े आठ लाख से ज्यादा लोगों से प्रतिदिन संवाद करने का पहुंच रहा है।
No comments