Header Ads

ads header

Breaking News

आश्चर्य...नौ भाई बहनों में चार जुड़वां


 इसे कुदरत का करिश्मा ही कहेंगे कि नौ भाई-बहनों वाले एक परिवार में चार बच्चियां जुड़वां हैं, जिनका जन्म अलग-अलग वर्ष में एक ही तारीख को हुआ है। यह अजूबा हुआ है स्कॉटलैंड के मोरे कस्बे में रहने वाले बेन और उनकी पत्नी जो के साथ।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बेन और जो के कुल नौ बच्चे हैं और दसवां बच्चा जल्द ही पैदा होने वाला है, लेकिन इस दंपत्ति को अपनी चार बच्चियों का जन्मदिन याद नही रखना पड़ता है क्योंकि हाल ही एक साल की हुई उनकी दो जुड़वां बच्चियां एरिन और लीह का जन्म 26 जनवरी 2016 को हुआ था, वहीं इससे पहले उनके यहां इसी तारीख को 2008 में जुड़वां बच्चियों शेर्लेट और इसाबेल का जन्म हुआ था। समान तारीख को पैदा हुई इन बच्चियों में करीब आठ साल का अंतर है।

दो-दो जुड़वां बच्चों का एक ही परिवार में समान तारीख पर पैदा होना अपने आप में एक अजूबा है। डॉक्टरों का कहना है कि दुनिया में जुड़वां बच्चों पैदा होने के 4.5 लाख मामले में सिर्फ एक बार ऐसा होने की संभावना रहती है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक साल पहले पैदा हुई दोनों बच्चियां एरिन और लीड प्री मैच्योर थी। डॉक्टरों ने जो को बताया था कि वे बहुत कमजोर हैं, इसलिए उनका विशष ख्याल रखना होगा। हालांकि जो का कहना है कि अब उनकी दोनों बेटियां स्वस्थ्य हैं।

अपनी जुड़वां बच्चियों के बारे में जो का कहना है कि उन्हें अपना जन्मदिन एक साथ मनाने में कोई तकलीफ नहीं होती है, वे सभी आपस में बहुत प्यार करती है और एक-दूसरे को काम में भी मदद करती है।

इन बच्चों के पिता बेन royal air force में इंजीनियर हैं। उनका कहना है कि जब हमने पहले ज्वाइंट बर्थ डे पार्टी मनाई थी, तब मेरे सभी बच्चे पार्टी में अनुशासित रूप से मौजूद थे। जो और बेन का इतना बड़ा परिवार चार बेड़रूम के सर्विस क्वार्टर में रहता है।

No comments