Header Ads

ads header

Breaking News

अब ट्रेनों में नहीं पी पायेंगे कोल्ड ड्रिंक, 300 स्टशनों पर प्रबिबंध

cold drink ban in train

भोपाल सहित 300 स्टेशनों पर कोल्ड ड्रिंक बिक्री प्रतिबंधित
प्रतिबंध वाला देश का पहला जोन बना पश्चिम मध्य रेलवे

भोपाल।
भोपाल और जबलपुर सहित पश्चिम मध्य रेलवे के 300 स्टेशनों पर अब कोल्ड ड्रिंक बेचना प्रतिबंधित कर दिया गया है। लोकसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री द्वारा कोल्ड ड्रिंक में जहरीले तत्व मिले होने की जानकारी देने के बाद पश्चिम मध्य रेलवे जोन के कमर्शियल विभाग ने इस तरह का निर्णय लिया है। नये आदेश के बाद से अब स्टेशनों पर कोक, पेप्सी सहित किसी भी कंपनी के कोल्ड ड्रिंक नहीं बेचा जा सकेगा। जनवरी में पमरे ने रेलवे कैंटीनों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की एक सूची जारी की थी जिसमें इन उत्पादों का नाम नहीं है। बताया जा रहा है कि रेलवे अधिकारी फरवरी से कोल्ड ड्रिंक के स्टॉक की जानकारी लेकर सभी स्टॉल को हटाने के लिए कहा है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि पमरे देश का पहला रेलवे जोन बन गया है जहां पर कोल्डड्रिंक को प्रबिबंधित किया गया है।

यहां पर नहीं मिलेंगे कोल्डड्रिंक
पश्चिम मध्य रेलवे के तीन रेल मंडल जबलपुर, भोपाल, कोटा के अंतर्गत आने वाले तकरीबन 300 स्टेशनों पर कोल्ड ड्रिंक की ब्रिकी पर रोक लगा दी गई है। हालांकि अभी स्टॉल पर कोल्ड ड्रिंक का स्टॉक है, इसकी चेकिंग करके बंद करने के लिए कहा जा रहा है।

सभी 16 रेलवे जोन में प्रबिंधित करें
पमरे ने रेलवे बोर्ड को भी पत्र लिखकर दूसरे 16 रेल जोन में भी कोल्ड ड्रिंक की बिक्री पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। ट्रेन में चलने वाले पेंट्रीकार का ठेका आईआरसीटीसी देती है। ट्रेन में कोल्ड ड्रिंक को प्रतिबंध करने के लिए रेलवे बोर्ड और आईआरसीटीसी को निर्णय लेना है।

यह मिलते रहेंगे
रेलवे के अफसरों का कहना है कि रेलवे स्टेशनों पर मिल्क और हेल्थ ड्रिंक (फू्रट जूस) की बिक्री पर जोर दिया गया है। इसके बाद इस साल 5 हेल्थ ड्रिंक कंपनियों को प्रोडक्ट बेचने की अनुमति दी गई है। इनमें दो मिल्क प्रोडक्ट को भी शामिल किया गया है। इधर कोल्ड ड्रिंक कंपनी के अधिकारियों ने टेस्ट रिपोर्ट को गलत बताया है।

खतरनाक हैं कोल्डड्रिंक
राज्यसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने 22 नवंबर को लिखित जानकारी दी थी कि कोका कोला और पेप्सी जैसी दो बड़ी कंपनियों के 5 कोल्ड ड्रिंक ब्रांड की जांच कराई गई थी, जिनमें लेड के अलावा केडमियन और क्रोमियम जैसे दो घातक तत्व भी पाए गए हैं।

इन कंपनियों में घातक रसायन
ये तत्व स्प्राइट, माउंटेन ड्यू, 7अप, पेप्सी, कोका कोला के लिए सैंपल्स में पाए गए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए कोलकाता स्थित नेशनल टेस्ट हाउस में भेजा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले साल अप्रैल में बोतलों में बेचे जाने वाली दवाइयों, कोल्ड ड्रिंक, शराब, जूस और अन्य पेय पदार्थों की जांच के निर्देश दिए थे।

No comments