Header Ads

ads header

Breaking News

शिक्षा का महत्व घर का कोई बड़ा समझ लेता है तो पूरा घर शिक्षित हो जाता है



  • राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लोगों को किया संबोधित

हेमंत गर्ग, सेंधवा। 
आज के युग में दो इंच जमीन के लिए भाई-भाई या किसी भी लड़ाई हो जाती है, परन्तु श्रीमती धानीबेन नांदड़ ने बनाये गये छात्रावास के लिए जमीन दान देकर जो मिसाल कायम की है, वह काबिले तारिफ है। यह दान की गई जमीन अमूल्य है जो धानीबेन की बच्चों की शिक्षा के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है। दान देने वाली अपने अनुभव से जानती है कि बच्चो की शिक्षा का क्या महत्व है। उक्त बाते प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आईश्री खोड़ल भवन चारण छात्रावास सेंधवा के लोकार्पण समारोह में छात्रावास हेतु जमीन दान करने वाली धानीबेन नांदड़ का सम्मान करते हुए कही। समारोह के दौरान राज्यपाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समय के अनुसार व्यक्ति ने स्वयं में परिवर्तन करना चाहिए, विचारो को बदलो पर इसका अर्थ यह नही है कि आप अपने संस्कार एवं सभ्यता को भूल जाये। उन्होने समाजजनो से कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के सूत्र को अपने जीवन में अपनाये वे सिर्फ अपने बेटे को न पढ़ाए बल्कि अपनी बेटी को भी पढ़ाकर आगे बढ़ाए। समाजजन यह भी ध्यान रखे कि उनके आस-पास के परिवेश में कही पर बाल विवाह न होने पाये ओर अगर ऐसा होता है तो आगे बढ़कर उसका विरोध करे एवं बाल विवाह करने वाले परिवारो को समझाईश दे कि वे अपने बच्चों को पढ़ाए, आगे बढ़ाए और फिर उनका बालिग होने पर विवाह करे। नशे की दुष्प्रवृत्ति का त्याग कर अपना सामाजिक एवं आर्थिक विकास करे। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने मंच से यह भी आव्हान किया कि किसान भाई समय-समय पर मिट्टी का परीक्षण करवाये एवं जहां तक हो सके अपने खेतो में फर्टिलाईजर्स का इस्तेमाल न करते हुए गोबर खाद या जैविक खाद का उपयोग करे। सिंचाई के लिए ड्रिप पद्धति को अपनाये। घरो में शौचालय अनिवार्य रूप से बनवाये एवं उनका उपयोग करे। कार्यक्रम के पूर्व राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आई श्री खोड़ल चारण भवन छात्रावास का लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्होने छात्रावास भवन का निरीक्षण कर इसे एक अच्छी पहल बताया। कार्यक्रम में पशु पालन मंत्री श्री अंतरसिंह आर्य, नगर पालिका सेंधवा अध्यक्ष श्रीमती बसंतीबाई यादव, आई श्री कंकु केसर मॉ, सूरत के हीरा व्यापारी श्री सवजीभाई धोलकिया, छात्रावास सेंधवा के चेयरमेन श्री वल्लभ भाई पटेल, कलेक्टर श्री तेजस्वी एस नायक, पुलिस अधीक्षक श्री विजय खत्री, जिला पंचायत सीईओ श्री बी कार्तिकेयन, एसडीएम सेंधवा श्रीमती जयतिसिंह सहित देश एवं विदेश से आए बड़ी संख्या चारण समाज के लोग उपस्थित थे।











No comments