यह ‘फर्क’ है मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी के बीच...
![]() |
| raghavendra singh uber driver |
सोमवार जनवरी 9, 2017 .
यूपी के एक वोटर की नज़र में बतौर पीएम यह ‘फर्क’ है मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी के बीच...
लखनऊ: राघवेंद्र सिंह ने हाल ही में लखनऊ में उबेर ड्राइवर के रूप में काम करना शुरू किया है. वह स्थानीय एयरपोर्ट से शहर के बीच सवारियों को ले जाता है. उत्तर प्रदेश में चुनाव का रंग धीरे-धीरे चढ़ रहा है. ऐसे में एक आम वोटर के तौर पर राघवेंद्र सिंह का कहना है कि वर्ष 2012 में उसने समाजवादी पार्टी को वोट दिया था. इस बार, वह बीजेपी के पक्ष में मतदान करेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ किया है कि नोटबंदी उत्तर प्रदेश में उनके अभियान का आधार बनेगी. हालांकि विपक्ष का कहना है कि नोटबंदी पूरी तरह से फेल रही है और नकदी संकट के चलते लोगों को बहुत तकलीफ झेलनी पड़ी है. वहीं राघवेंद्र सिंह का कहना है कि नोटबंदी से उसे कोई शिकायत नहीं है. सवालिया लहजे में उसने कहा, "गरीब लोगों के पास पहले ही पैसे नहीं थे...और अब भी पैसे नहीं है...इसलिए हमें क्या परेशानी होगी? "अब तो पेटीएम है. लोग मोबाइल फोन से भुगतान कर रहे हैं. किसी भी स्थिति में गांव के लोग 1000-2000 रुपये से ज्यादा पैसे खर्च नहीं करते. हो सकता है कि बड़े आदमियों को इससे तकलीफ हुई हो." वह मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई जनधन और जीरो बैलेंस खाते की योजना से भी खुश है. पीएम मोदी ने हाल के भाषणों में कहा था कि नोटबंदी से गरीबों को फायदा होगा. राघवेंद्र सिंह का कहना है कि हमारे गांव में हर कोई पीएम मोदी को टीवी को देखते हैं. टीवी के चारों ओर इकट्ठा हो जाते हैं. हम लोग यूट्यूब पर भी उनके भाषण देखते हैं. हर कोई उन पर भरोसा करता है. ड्राइवर ने बताया, "जब मनमोहन सिंह बोलते हैं तो अंग्रेजी में बोलते थे. कोई उनका एक शब्द भी नहीं समझ पाता है. मोदी जब बोलते हैं तो हमसे बोलते हैं और हम उन्हें सुनते हैं."

No comments