BJP will play role in transparency of political funds, improving lives of poor: Modi
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पीएम मोदी ने राजनीतिक चंदे को पारदर्शी बनाने पर दिया जोर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन राजनीति में और पारदर्शिता लाने समेत आगामी चुनावों के मद्देनजर अनेक बातें खुलकर कही। उन्होंने कहा कि आज सबसे ज्यादा इस बात की जरुरत है कि कैसे हमारी राजनीतिक प्रक्रिया ज्यादा से ज्यादा पारदर्शी हो सके, खासकर उन्होंने राजनीतिक चंदे।
केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कहा, गरीब और गरीबी हमारे लिए सिर्फ चुनाव जीतने का माध्यम नहीं है। इसलिए, हम इन्हें वोट बैंक के चश्मे से नहीं देख हैं। प्रधानमंत्री ने अपने पार्टी कार्यकताओं से गरीबों का दिल जीतने के लिए अपने मजबूत संगठन का इस्तेमाल करने को कहा, उन्होंने कहा आम लोगों की सेवा भगवान की सेवा है।
गौरतलब है कि दो दिवसीय भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने कालेधन के खिलाफ एसआईटी के गठन, स्वैच्छिक आयकर योजना, जनधन योजना, ब्लैकमनी एक्ट, bankruptcy insolvency लॉ, डीआरटी संसोधित लॉ, बेनामी सम्पति एक्ट जैसे कानूनों को पास करने के लिए भी सरकार की पीठ थपथपाई है।
इस दौरान कहा गया कि देश में जीएसटी कानून के भविष्य में कुशल उपयोग के लिए, कालेधन की समानांतर अर्थव्यवस्था को समाप्त करना बेहद जरूरी था जिसके लिए नोटबंदी सही विकल्प है। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा कैशलेस ट्रांजेक्शन बढ़ाने के लिए यूपीआई, यूएसएसडी, एईपीएस एवं रुपे-कार्ड के प्रयोग को बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों का भी स्वागत किया गया।

No comments