Header Ads

ads header

Breaking News

हम भूखे रहते हैं, अफसर सामान बाजार में बेच देते हैं


see video
https://www.youtube.com/watch?v=hT1y9oFdKjs

tejbahadur yadav


जम्मू-कश्मीर में तैनात बीएसएफ के जवान का वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली, ।
जम्मू-कश्मीर में तैनात बीएसएफ के एक जवान का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ये जवान सीमा पर मुश्किल हालात में ड्यूटी करने का अनुभव बता रहा है। जवान खास तौर पर बड़े अफसरों से नाराज दिखता है। वो कहता है कि जवानों को ठीक से खाना भी नहीं मिलता। कई बार तो जवानों को भूखा भी सोना पड़ता है। वीडियो में क्या कहा पढि़ए...
सभी देशवासियों को नमस्कार, गुडमॉर्निंग, सलाम और जय हिंद। देशवासियों, मैं आपसे एक अनुरोध करना चाहता हूं। मैं बीएसएफ 29 बटालियन सीमा सुरक्षा बल का का जवान हूं। जो कि हम लोग सुबह 6 बजे से शाम को पांच बजे तक लगातार इस बर्फ के अंदर 11 घंटे तक खड़े होकर ड्यूटी करते हैं। कितनी भी बर्फ हो, बारिश हो या तूफान हो। हम इन्हीं हालातों में ड्यूटी करते हैं। मेरे पीछे का दृश्य शायद आप लोग देख रहे होंगे। फोटो में शायद आपको ये दृश्य अच्छे लग रहे होंगे। लेकिन, हमारी जो हालात है, उसे ना कोई मीडिया दिखाता है, ना कोई मिनिस्टर सुनता है। कोई भी सरकार आई हो, हमारे हालात वही बदतर हैं। मैं इसके बाद आपको तीन वीडियो भेजूंगा। जो आप देश के तमाम मीडिया और नेताओं को दिखाएं। हमारे अधिकारी हमारे साथ कितना अन्याय और अत्याचार करते हैं। हम किसी सरकार को कोई दोष नहीं देना चाहते। क्योंकि सरकार हर चीज, हर सामान हमें देती है लेकिन उच्च अधिकारी सब बिक्री करके खा जाते हैं। और हमें कुछ नहीं मिलता। ऐसे हालात हैं कि कई बार तो जवान को भूखे पेट भी सोना पड़ता है। मैं सुबह का नाश्ता आपको दिखाउंगा। एक पराठा मिलता है। इसमें कुछ भी नहीं है। ना अचार है ना सब्जी है। चाय के साथ पराठा खाना पड़ता है। दोपहर का खाना मैं आपको दिखाउंगा। दाल में सिर्फ नमक और हल्दी होती है। उसके सिवाय कुछ नहीं होगा। रोटियों के हालात भी दिखाउंगा। मैं फिर कह रहा हूं कि भारत सरकार सब कुछ देती है, उसकी तरफ से सब कुछ आता है। स्टोर भरे पड़े हैं लेकिन वो सब कुछ बाजार में चला जाता है। ये कहां जाता है? कौन बिक्री करता है? इसकी जांच होनी चाहिए। मैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी से भी कहना चाहता हूं कि कृपया कर इसकी जांच कराएं। दोस्तो, ये वीडियो डालने के बाद शायद मैं रहूं या ना रहूं। क्योंकि अधिकारियों के बहुत बड़े हाथ हैं। वो मेरे साथ कुछ भी कर सकते हैं। कुछ भी हो सकता है, आप सोचो। इसलिए इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा फैलाएं और पूरा शेयर करें। मीडिया यहां आकर जांच करे और देखे कि किन हालातों में जवान ड्यूटी करते हैं।मैं बाकी वीडियो आपके पास पेश करूंगा। पूरी डिटेल आपको दिखाउंगा। जय हिंद।

No comments