Header Ads

ads header

Breaking News

दीक्षांत समारोह की रिहर्सल


जबलपुर, 10 अप्रैल। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में आगामी 12 अप्रैल 2018 गुरूवार को होने जा रहे 14वें दीक्षांत समारोह की आज सांय कृषि महाविद्यालय मुख्य सभागार में दीक्षान्त शोभायात्रा, गु्रप फोटो सेशन, मंच एवं सभागार में बैठक व्यवस्था आदि की रिहर्सल की गई। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. (श्रीमति) अल्पना सिंह ने महामहिम राज्यपाल की भूमिका निभाई। इस दौरान कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन, अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. पी.के. मिश्रा, कुलसचिव श्री अशोक कुमार इंगले, लेखानियंत्रक श्री अनिल केशरवानी, संचालक अनुसंधान सेवायें एवं संचालक शिक्षण डॉ. धीरेन्द्र खरे, संचालक विस्तार सेवायें एवं अधिष्ठाता डॉ. (श्रीमति) ओम गुप्ता, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. शरद तिवारी, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉं. आर.के. नेमा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉं. व्ही.के. प्यासी एवं समस्त संकायों के विभागाध्यक्ष शामिल हुये। आज दिनांक 11 को सांय 4 बजे पुनः फाईनल रिहर्सल होगी, जिसमें प्रमंडल सदस्य, विद्या परिषद् सदस्य, प्रशासनिक परिषद् के सदस्य, अधिष्ठाता संकाय एवं अधिष्ठाता समस्त महाविद्यालय तथा समस्त संकायों के विभागाध्यक्ष सम्मलित होंगे।

No comments