Header Ads

ads header

Breaking News

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम आज


जबलपुर। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्यायजी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदीजी के अभिनव संकल्प के निमित्त ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ जागरूकता कार्यक्रम आज दिनांक 11 अप्रैल को अपरान्ह 2.30 बजे विवेकानन्द सभागार में कार्यक्रम की मुख्य अयोजिका एवं जनेकृविवि की प्रमंडल सदस्या श्रीमति आशा अरूण यादव के मुख्यातिथ्य में आयोजित किया गया है। माननीय कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। जनेकृविवि की समस्त प्रमंडल सदस्य, अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. पी.के. मिश्रा, कुलसचिव श्री अशोक कुमार इंगले, लेखानियंत्रक श्री अनिल केशरवानी, संचालक अनुसंधान सेवायें एवं संचालक शिक्षण डॉ. धीरेन्द्र खरे, संचालक विस्तार सेवायें एवं अधिष्ठाता डॉ. (श्रीमति) ओम गुप्ता, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. शरद तिवारी, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉं. आर.के. नेमा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉं. व्ही.के. प्यासी आदि विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ हेतु जागरूकता एवं उत्तरोतर गति प्रदान करने हेतु व्याख्यान, गीत संगीत आदि विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जायेगी। इस छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति कार्यक्रम के संयोजक डॉं. अमित कुमार शर्मा, सांस्कृतिक समन्वयक, सह- संयोजक डॉं. डी.के. सिंह कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना एवं डॉं. शेखरसिंह बघेल छात्र कल्याण अधिकारी कृषि महाविद्यालय जबलपुर होंगे। कार्यक्रम में समस्त वैज्ञानिक, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्रगण शामिल रहेंगे।

No comments