Header Ads

ads header

Breaking News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 हजार, सहायिकाओं को 5 हजार वेतन



  • 62 साल में सेवानिवृत्त होने पर कार्यकर्ता को 1 लाख, सहायिका को 75 हजार मिलेंगे
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने किया ऐलान
  • वर्तमान में कार्यकर्ताओं को 5 हजार और सहायिकाओं को ढाई हजार मिलता है वेतन
  • शिवराज मामा ने अब आंगनवाड़ी की बहनों के लिए खोला खजाना
  • बहनों से रिश्ता पर बोले सीएम=  बहनें सब सह लेती हैं, लेकिन भाई की बुराई नहीं सहन करतीं।


दीपक राय, भोपाल...
संविदा शिक्षक, ग्राम पंचायत सचिव, सरकारी कर्मचारियों के बाद अब मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब से आंगनबाड़ी  कार्यकर्ताओं का 10 हजार रुपये और सहायिकाओं को 5 हजार महीने वेतन मिलेगा। सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष होगी और सेवानिवृत्ति के समय कार्यकर्ताओं को 1 लाख रुपये व सहायिकाओं को 75 हजार रुपये की राशि मिलेगी। यह घोषणा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। वे रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए पोषण अभियान पर आयोजित उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में प्रदेश भर से आईं हजारों आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने भाग लिया।

बिना जांच किसी को नहीं हटाएंगे
मुख्यमंत्री ने  कहा कि किसी भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका को बिना जांच किए नहीं हटाया जाएगा। यदि आंगनवाड़ी सहायिका द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में चयन के लिए आवेदन किया जाता है तो उन्हें वरीयता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने दीनदयाल पोषण पुरस्कार की भी घोषणा की। रिटायरमेंट के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को  एक लाख रुपए और आंगनवाड़ी सहायिकाओं को 75000 रुपये दिए जाएंगे।

मध्यप्रदेश को कुपोषण मुक्त बनाएं
मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आव्हान किया कि मध्यप्रदेश से कुपोषण की चुनौती को हमेशा के लिए समाप्त करने में सहयोग दें। मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका से आग्रह किया कि वे आंगनवाड़ी का उत्कृष्ट प्रबंधन करें और कुपोषण मुक्त मध्यप्रदेश बनाने में पूरी मेहनत से काम करें।

आकस्मिक मौत पर दो  लाख की सहायता
मुख्यमंत्री ने कहा कि आकस्मिक रूप से अगर कार्यकर्ता, सहायिका की मृत्यु हो जाती है तो उनके परिवार को दो लाख  की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही उनकी बहन या बेटी को कार्यकर्ता/ सहायिका के चयन में 10 अंक की वरियता दी जायेगी।

अच्छा काम करो, पुरस्कार पाओं
चौहान ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिये प्रत्येक परियोजना में तीन तीन पुरस्कार दिये जायेंगे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रथम पुरस्कार 7100 रुपये द्वितीय पुरस्कार 5100 रुपये और तृतीय पुरस्कार 2100 रूपये दिये जायेंगे। इसी प्रकार सहायिकाओं के लिये प्रथम पुरस्कार 5100 रुपये का द्वितीय पुरस्कार 2100 और तृतीय पुरस्कार 1100 रुपये का दिया जायेगा।

मजदूर बहनों को प्रसव के लिए मदद
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाली मजदूर बहनों के लिये गर्भावस्था के दौरान चार हजार रुपये और प्रसव के बाद 12 हजार रुपये दिये जायेंगे। इन बहनों का पंजीयन कराने और उनके खातों में धनराशि पहुंचाने की जिम्मेदारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जायेगी।

निचले स्तर पर बड़ा काम करती हैं बहनें
महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस ने कहा कि आंगनवाडी कार्यकर्ता बहनें निचले स्तर पर बड़ी जिम्मेदारियां पूरी करती हैं।

परिश्रमी और कलाधर्मी है प्रजापति समाज :चौहान
मुख्यमंत्री प्रजापति समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए और प्रजापति समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। प्रजापति समाज ने चौहान का जनहितैषी योजनाओं के लिये पारंपररिक साफा पहनाकर अभिनंनदन किया। चौहान ने कहा कि प्रजापति कुंभकार समाज परिश्रमी, ईमानदार और मददगार समाज है। कलाधर्मी प्रजापति समाज माटी को भी विभिन्न कलारूप देने की प्रतिभा रखता है। इसलिये यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रजापति समाज ने बेटियों का सम्मान किया है और उन्हें आगे बढऩे में मदद की है। चौहान ने कहा कि प्रतिभाओं की पढ़ाई लिखाई का पूरा खर्च सरकार उठायेगी। प्रजापति समाज के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री मनोज प्रजापति द्वारा मांग-पत्र प्रस्तुत करने पर चौहान ने कहा कि प्रजापति समाज की मांगों का परीक्षण किया जायेगा। समाज की बेहतरी के लिये हर संभव कदम उठाये जायेंगे।

No comments