Header Ads

ads header

Breaking News

भेल सीआईएसएफ ने मनाया वन महोत्सव


Deepak Rai, भोपाल। सी.आई.एस.एफ. के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सी.आई.एस.एफ वर्ष 2018-2019 गोल्डन जुबली वर्ष मना रहा हैद्ध इसी क्रम में शनिवार को को सी.आई.एस.एफ की भेल इकाई के द्वारा भेल की सिक्युरिटी लाइन गोविंदपुरा में वन महोत्सव के तहत गार्डन में 50 फलदार पौधो का रोपण किया साथ ही साथ गार्डन का नामकरण गोल्डन जुबली गार्डन किया गया।

इस मौके पर सी.आई.एस.एफ के वरिष्ठ कमाण्डेन्ट वर्तुल सिंह, उप कमाण्डेन्ट विकाश पांडेय,सहायक कमाण्डेन्ट एल.कजुर,सहायक कमाण्डेन्ट राहुल राय,भेल भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों में नगर प्रशासक अनन्त टोप्पो(ए.जी.एम.),जी.के. श्रीनिवास(ए.जी.एम), ए. के.कियावत(ए.जी.एम), बृजेश कुमार श्रीवास्तव(ए.जी.एम) के साथ यूनियन पदाधिकारी,सी.आई.एस. एफ. बल के अन्य सदस्यों एवं जवानों ने वृक्षारोपण किया साथ ही साथ अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

No comments