Header Ads

ads header

Breaking News

GAT EXAM, JNKVV के 5 छात्र टाप10 में, 19 छात्रों का चयन


Deepak Rai, Bhopal...
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के बी.टेक. चतुर्थ वर्ष के 19 छात्र-छात्राओं का राष्ट्रस्तरीय गेट परीक्षा में चयन हुआ है। इनमें 5 छात्रों ने देश में टाप 10 में शामिल होने का गौरव प्राप्त कर मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। ये छात्र पी.जी. आईआईटी में प्रवेश ले सकते हैं। कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार बिसेन एवं कुलसचिव श्री अशोक कुमार इंगले एवं अधिष्ठाता डॉ. आर.के. नेमा ने छात्रों को आशीर्वाद दिया।  मध्यप्रदेश के इकलौते कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आर.के. नेमा ने बताया कि पहली बार 19 छात्र-छात्राओं का गेट परीक्षा में चयन हुआ। जिसमें से टाप टेन में 5 छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर बाजी मारी। इस चयन के बाद ये पी.जी. आईआईटी में प्रवेश ले सकते हैं। आलइंडिया में छात्रों का रैंक इस प्रकार है- हर्ष नागर-2, आशीष साचान-3, अंशुल श्रीवास्तव-6, दीपेश जैन-7, विजय महोरे-10, प्रखर पाटीदार-12, सिदार्थ विश्वकर्मा-16, अंकुश कोस्टा-19, अंशुल गुप्ता-41, सूर्यकुमार अग्रवाल-46, अरविन्द्र पाटीदार-53, अमित राजपूत-63, तुसार यादे-82, सरोज उड़कुडे़-107, आकांक्षा शुक्ला-120, धनराजसिंह लोधी-122, दिवाकर देव-132, आकृति झारिया-175 व बिजेन्द्र गोयल-186 रैंक प्राप्त की।  सभी छात्र-छात्राओं को इस उत्कष्ट उपलब्धि पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. पी.के. मिश्रा, संचालक अनुसंधान सेवायें एवं संचालक शिक्षण डॉ. धीरेन्द्र खरे, संचालक विस्तार सेवायें एवं अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. ओम गुप्ता, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. शरद तिवारी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. व्ही.के. प्यासी, अधिकारी, वैज्ञानिक, शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राओं ने बधाई दी।

No comments