सिंगरौली में कृषि महाविद्यालय खोलने की मांग
जबलपुर, 27 मार्च। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सिंगरौली में नये कृषि विज्ञान केन्द्र का शिलान्यास बेवकास्ट के माध्यम से किया गया। यह केन्द्र जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के तहत कार्य करेगा। कृषि विज्ञान केन्द्र सिंगरौली के प्रभारी डॉं. जय सिंह एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि ने आज जनेकृविवि के कुलपति डॉं. प्रदीप कुमार बिसेन से सौजन्य भेंट कर जिले के कृषकों एवं जनप्रतिनिधियों की भावना से अवगत कराकर जिले में नया कृषि महाविद्यालय खोलने का आग्रह किया। प्रत्युत्तर में कुलपति डॉं. बिसेन ने सिंगरौली केन्द्र को हर संभव सहायता एवं सहयोग प्रदाय करने का आवश्वासन दिया एवं जनप्रतिनिधियों की जिले में कृषि महाविद्यालय स्थापना की मांग को भी उचित अवसर पर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, अटारी जोन-9 के निदेशक डॉं. अनुपम मिश्रा, अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉं. पी.के. मिश्रा, संचालक अनुसंधान सेवायें एवं संचालक शिक्षण डॉं. धीरेन्द्र खरे और संचालक विस्तार सेवायें डॉं. ओम गुप्ता एवं कुलपति सचिवालय एवं संचालनालय विस्तार सेवायें में पदस्थ वैज्ञानिकगण उपस्थित थे।
No comments