Header Ads

ads header

Breaking News

शालिनी सिंह को उच्च शिक्षा मंत्री ने सम्मानित किया



चित्रकूट,01अप्रैल 2018। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विस्वविद्यालय की पूर्व छात्रा कु शालिनी सिंह ने शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्वालियर, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित एम एस  सी ( होम साइंस) पाठ्यक्रम में सर्वाधिक अंक अर्जित कर महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।कु शालिनी  के पिता मुन्ना सिंह ग्रामोदय विस्वविद्यालय की प्रशासनिक शाखा में वरिष्ठ लिपिक के रूप में पदस्थ है। विगत दिवस मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री जय भान सिंह पवैया ने एक बड़े समारोह में   कु शालिनी को सील्ड, स्म्रति चिंह औऱ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित छात्रा के पिता मुन्ना लाल सिंह भी मौजूद रहे। ज्ञातव्य हो कि शालिनी की इण्टर मीडिएट तक शिक्षा करवी में ही हुई थी और इनका पैतृक गांव महुआ, राजापुर है। इनकी माता भारतीय जीवन बीमा निगम करवी में सिनियर अभिकर्ता है। शालिनी ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता- पिता को दिया है।

No comments