Header Ads

ads header

Breaking News

शिवराज कैबिनेट में विस्तार की अटकलें तेज, CM ने गवर्नर से मुलाकात कर मांगा समय

भोपाल.मध्य प्रदेश में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गयी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की है, इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं, कि कैबिनेट में एक छोटा विस्तार फिर से किया जा सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अब तक मंत्रीमंडल में इंदौर का प्रतिनिधित्व नहीं है। ऐसे में इंदौर से दो विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। फरवरी में हुए कैबिनेट विस्तार में इंदौर से किसी को शामिल नहीं किया गया था, जबकि इस बात की चर्चा जोरों पर है कि इंदौर से दो विधायकों का मंत्री बनाया जा सकता है।
-शिवराज सिंह चौहान की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से गुरुवार सुबह हुई मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई हैं। सीएम ने राजभवन से मंत्रिमंडल विस्तार के लिए समय मांगा गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद ही सियासी समीकरण तेजी से बदले और नए मंत्रियों के नाम पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
-भाजपा के अंदर से आ रही खबरों पर यकीन किया जाए तो तीन नए मंत्रियों की ताजपोशी हो सकती है। इसमें इंदौर से दो विधायकों सुदर्शन गुप्ता और रमेश मेंदोला का नाम भी शामिल बताया जा रहा है।
-राज्य में पिछले महीने हुए कोलारस और मुंगावली उपचुनाव के पहले भी शिवराज कैबिनेट में बदलाव हुआ था। उस वक्त तीन नए मंत्रियों ने शपथ ली थी। इनमें नरसिंहपुर के विधायक जालम सिंह पटेल के अलावा नारायण कुशवाहा और बालकृष्ण पाटीदार ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। नारायण सिंह कुशवाहा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, जबकि दो अन्य मंत्रियों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया था।

No comments