Header Ads

ads header

Breaking News

टॉप 20 में शामिल हुआ जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय


दीपक राय, भोपाल।
मध्य प्रदेश के एक शैक्षणिक संस्थान ने पूरे देशभर में अपना नाम दर्ज कराया है। देश में पहली बार 57 कृषि संस्थानों की रैंकिंग तैयार की गई है। इसी में जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय को 12वां स्थान मिला है। कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं विस्तार की सर्वोच्च संस्था भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली ने 89वें में स्थापना दिवस के अवसर पर यह रैंकिंग तैयार की है। इस रैंकिंग में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर स्टेट एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में 12वां स्थान प्राप्त हुआ है तथा राष्ट्रीय स्तर में सभी कृषि, पशुचिकित्सा एवं अन्य विश्वविद्यालयों में 18वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि हेतु राष्ट्रीय स्तर पर सभी कृषि एवं सबंधित विश्वविद्यालयों के द्वारा शिक्षा, अनुसंधान एवं विस्तार के क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों में किये गये कार्यों की जानकारी के आधार पर चयन किया जाता है। इस हेतु सभी विश्वविद्यालय के निर्धारित कठिन मापदण्डों पर खरा उतरना होता है। जिसमें 5 वर्षों के अनुसंधान, शोध पत्रों का प्रकाशन, छात्र-छात्राओं का जूनियर एवं सीनियर रिसर्च फैलोशिप में चयन, फैकल्टी का प्रदर्शन, कृषि विस्तार के कार्य, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विश्वविद्यालय संस्थाओं से कृषि से संबंधित गतिविधियों हेतु एम.ओ.यू. किया जाना आदि। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. विजय सिंह तोमर ने समस्त संचालक, अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को आत्मीय धन्यवाद एवं बधाई दी।

तोमर ने बाताया कि कृषि के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को लगातार 4 वर्षों से राष्ट्रीय कृषि कर्मण पुरुस्कार प्राप्त होना एवं सर्वोत्तम स्थान प्राप्त होने में जेएनकृविवि का अमूल्य योगदान है और यह उपलब्धि विश्वविद्यालय में किये गये शिक्षा, अनुसंधान व विस्तार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के कारण प्राप्त हुई है। तोमर ने मध्यप्रदेश शासन एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली से भरपूर सहयोग एवं वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने हेतु बधाई दी। इस उपलब्धि पर सभी प्रशासनिक अधिकारी कुलसचिव श्री अशोक कुमार इंगले, अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. पी.के मिश्रा, संचालक अनुसंधान सेवाऐं एवं संचालक शिक्षण डॉ. धीरेन्द्र खरे, संचालक विस्तार सेवाऐं डॉ. डॉ. पी.के बिसेन, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. आर.के नेमा, अधिष्ठता कृषि महाविद्यालय, डॉ. (श्रीमति) ओम गुप्ता आदि ने बधाई दी।

No comments