Header Ads

ads header

Breaking News

हर साल 1000 पौधे रोपने का संकल्प

भोपाल । पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विद्यार्थियों ने नेक पहल की है। 'बेटी बढ़ाओ, वृक्ष लगाओ, समृद्धि लाओ' के वाक्य को चरितार्थ करते हुए विद्यार्थियों ने संकल्प लिया है कि वे प्रतिवर्ष 1 हजार पौधे रोपेंगे। यह पहल सत्कर्म सेवा एवं शिक्षण सोसायटी के अंतर्गत कार्यरत सुंदर देवी नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रारंभ की है। उन्होंने ग्राम दीपड़ी में महाविद्यालय की प्राचार्या मोनिका डेविड  के मार्गदर्शन में हनुमान मंदिर प्रांगण, माता मंदिर प्रांगण में पौधरोपण किया एवं गांव के प्रत्येक घर में पौंधे भेंट किये। प्राचार्या ने महाविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष 1000 वृक्षारोपण का संकल्प दिलाया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के चेयरमेन गोकुल आर्या का यह संकल्प है कि पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त कराने महाविद्यालय के विद्यार्थी प्रत्येक वर्ष 1000 वृक्षारोपण करेंगे एवं पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त कराने में अपनी सहभागिता निभाएंगे। 

No comments