विधानसभा के बाद सड़क पर उतरी कांग्रेस, रोशनपुरा चौराहे पर उपवास पर बैठे
भोपाल.विधानसभा में हंगामे के बाद अब कांग्रेस ने सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गुरुवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री रामपाल सिंह राजपूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अरुण यादव के साथ कांग्रेसी विधायक दल रोशनपुरा चौराहे पर मौन उपवास के साथ धरने पर बैठ गया। कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर प्रदेश सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। मंत्री के खिलाफ एफआईआर नहीं दर्ज हो रही है। जबकि एक गरीब किसान की बेटी फांसी लगाकर जान दे देती है और इतना ही नहीं अब उसका परिवार दहशत में जीने को मजबूर है।
-रोशनपुरा चौराहे पर धरना प्रदर्शन और उपवास के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और विधायक राज्यपाल को ज्ञापन देने राजभवन जाएंगे।
गूंगी-बहरी हो गई सरकार
-नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि सरकार गूंगी और बहरी हो गई है, जब ये स्थिति आ जाए तो समझो की अब सरकार के दिन लद गए हैं। 12 साल में प्रदेश महिला और बेटियों को सुरक्षा नहीं दे पा रही है। ये आंदोलन तब तक चलेगा, जब तक 2018 में जनता भाजपा सरकार को उखाड़ नहीं फेंकती है।
पूरे प्रदेश में चलेगा अभियान
-असल में, कांग्रेस ने मंत्री रामपाल सिंह और उनके बेटे के खिलाफ विधानसभा में भी जमकर हंगामा किया था। कांग्रेस ने सदन में इस पर चर्चा नहीं कराए जाने पर विधानसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। इस हंगामे के बाद विधानसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई थी।
-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव का कहना है कि हम यहीं नहीं रुकने वाले हैं, पूरे प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी। प्रदेश में बहन और बेटियां सुरक्षित नहीं है,

No comments