डॉ. दिनेश कुमार सिंह को राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुस्कार
- डॉं. बिसेन बोले- छात्रों में राष्ट्रप्रेम जगाती है राष्ट्रीय सेवा योजना
दीपक राय, भोपाल...
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि महाविद्यालय जबलपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह को उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय मध्यप्रदेश शासन भोपाल द्वारा ''मध्यप्रदेष राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरूस्कार 2016-17'' हेतु चुना गया है। उन्हें 11 हजार रू. नगद एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा। वे अनेक वर्षो से राष्ट्रीय सेवा योजना के सक्रिय अधिकारी हैं। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार बिसेन ने शुभकामनाएं देते हुये कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना ऐसी संस्था है जो छात्र/छात्राओं में राष्ट्र प्रेम की भावना पैदा करती है तथा शिक्षा के साथ-साथ दीक्षा प्रदान करने का कार्य भी करती है। इस उपलब्धि से छात्र-छात्राओं में नई ऊर्जा का संचार होगा जो संस्था तथा देश हित में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा। इस अवसर पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. पी.के. मिश्रा, कुलसचिव श्री ए.के. इंगले, संचालक अनुसंधान सेवायें एवं संचालक शिक्षण डॉ. धीरेन्द्र खरे, संचालक विस्तार सेवायें एवं अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. ओम गुप्ता, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. शरद तिवारी, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय डॉ. आर.के. नेमा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. व्ही.के. प्यासी, कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख डॉ. डी.पी. शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ रादुविवि डॉ. अशोक मराठे, मुख्य अभियंता डॉ. पी.के. सिंह, डॉ. ए.के. राय., डॉ. एस.के. बिलैया, एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना पाण्डे, डॉ. टी.आर. शर्मा डॉ. अनय रावत, डॉ. वाय.एम. शर्मा, डॉ. शेखरसिंह बघेल, डॉ. मनोज पाठक सहित कृषि महाविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक व अधिकारीगण, छात्र-छात्राएॅं, कृषि विज्ञान केन्द्र जबलपुर के समस्त वैज्ञानिक गणों ने बधाई दी और खुशी जाहिर की।
No comments