Header Ads

ads header

Breaking News

वैज्ञानिकों ने सिखाया सॉफ्टवेयर संचालन का गुर




  • ग्रामोदय विश्व विद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला सम्पन्न 

तरुण चतुर्वेदी, चित्रकूट।
शनिवार को महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन अमत्र्य सेन सभागार में हुआ। कार्यशला के समापन सत्र के दौरान विश्वविद्यालय के कुसचिव डा. अजय कुमार ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि ग्रामोदय विश्वविद्यालय में सम्पन्न यह कार्यशाला शोधार्थीयों के लिए विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होगी।  उन्होने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण शोधन में साफ्ट वेयर तकनीकी का महत्व है। कार्यशाला के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. एस.एस गौतम ने मध्य प्रदेश विज्ञान एंव प्रौद्यौगकी परिषद भोपाल और विज्ञान भारती महाकौशल प्रान्त के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इन संस्थाओं के साथ मिलकर विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रयासो से कार्यशाला के आयोजन को गरिमा मैय स्थान मिला है। समापन सत्र कि अध्यक्षता कर रहें विज्ञान एंव पर्यावरण संकाय के अधिष्ठाता प्रो आई.पी. त्रिपाठी ने कहा कि आने वाले समय में भी ऐसे आयेाजनों को प्राथिमिकता के साथ सम्पन्न कराया जाएगा।
  इसके पूर्व दो दिनी राष्ट्रीय कार्यशाला में चार सत्रों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय कार्यशाला साफ्ट वेयर के प्रयोग से शोध विधियों एंव सांख्यिकीय आकड़ो के विश्लेषण विषय को लेकर सम्पन्न हुई।  तकनीकी उपयोग की माइक्रो साफ्ट वेयर ,एक्सल,एस.पी.एस.एस ,एस.ए.एस. और आर साफ्ट वेयर के व्यवहारिक और उपयोगी विधियों के साथ सैद्धांतिक पक्ष को भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक प्रो. बृजेश सिंह एंव वैज्ञानिक  प्रो. अभय तिवारी ने अपने विचार और जानकारियों को  प्रस्तुत किए। कार्यशाला में म.प्र. , उ.प्र,छत्तीसगढ के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आऐ कुल लगभग 145 प्रतिभागियों ने भाग लिया और 50 प्रतिशत प्रतिभागियो ने अपने लैपटाप पर प्रयोगिक कौशल सीखा। कार्यशाला में विश्व विद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी.शोधार्थी , छात्र, छात्राए उपस्थित रही है।    

No comments