Header Ads

ads header

Breaking News

ग्रामोदय विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशला



  • उदघाटन सत्र में तीन विश्वविद्यालयों के  कुलपति सहित अनेक विद्वान शामिल 

चित्रकूट 23 मार्च 2018। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में मध्य प्रदेश एंव विज्ञान प्रौद्यौगकी परषिद भोपाल द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का उदघाटन आज प्रातः 11 बजे अर्मत्य सेन सभागार में हुआ। कार्यशाला का विषय साफ्ट वेयर के प्रयोग द्वारा शोध विधियों एंव संाख्यिकीय आकड़ो का विश्लेषण चुना गया है।
         इस अवसर पर कार्यशाला के मुख्य अतिथि अवधेश सिंह प्रताप विश्वविद्यालय रीवा के कुलपति प्रो. के.एन.एस. यादव ने कहा कि शोध कार्य के लिए शोध की परिकल्पना विशेष महत्वपूर्ण होती है। उन्होने सफल शेाध के लिए अनिवार्य आयामों की चर्चा करते हुए सम्पूर्ण विधियों का पॉवर प्वाइन्ट प्रजेंन्टेशन किया।
 विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद जगतगुरू राम भद्राचार्य  दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. योगेश दुबे ने कहा कि शोध एक ऐसी प्रक्रिया है जिसको अपना कर हम अपना लक्ष्य प्राप्त करते है। शोध चाहे साहित्यक हो, सांख्यिकीय हो, वैज्ञानिक हो या सामाजिक हो। अन्वेषणात्मक लक्ष्य उसे तपस्या के माध्यम से ही  प्राप्त होता है। ऋषियों को भी इसी  तरह अपना लक्ष्य प्राप्त होता है।
राष्ट्रीय कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहें ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेश चन्द्र गौतम ने कहा कि शोध की गुणवत्ता का वर्तमान शैक्षणिक जगत में ह्रास हुआ है। इसका सबसे बडा कारण निर्धारित माप दण्डों का शोधार्थी द्वारा पालन न करना है। फलस्वरूप शोधार्थी सबंधित समस्याओं के विषय में नवीन खोज एंव नवीन जानकारी नहीं जुटा पता है। वर्तमान काल में कम्प्यूटर आधारित साफ्ट वेयर तकनीकियों के उपयोग से शोध के लिए एकत्रित डाटा आसानी से विश्लेषित किया जा सकता है। जबकि 1970 के दशक में शोध कर्त्ताओं के लिए ये कार्य आसान नहीं थे।
       कार्यशाला के राष्ट्रªीय संयोजक विज्ञान एंव पर्यावरण संकाय के डॉ. एस.एस. गौतम ने कार्यशाला के महत्व और उपयोगिता पर प्रकाश डाला। डॉ. गौतम ने बताया कि यह कार्यशाला माइक्रो साफ्ट वेयर,एक्सल,एस.ए.एस,एस.पी.एस.एस. और आर साफ्ट वेयर के विशेष सर्न्दभ में  सम्पन्न होगी। विज्ञान एंव पर्यावरण संकाय के अधिष्ठाता  प्रो आई.पी. त्रिपाठी, एंव कुलसचिव डॉ. अजय कुमार ने विशेषज्ञों एंव विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एंव अभिनन्दन किया। इस दौरान कुलपति प्रो. नरेश चन्द्र गौतम ने अतिथियों को साल श्री फल एंव प्रतीक चिन्ह भेट किया । आभार प्रर्दशन डॉ. वीरेन्द्र कुमार उपाध्याय एंव संचालन डॉ. वन्दना पाठक ने किया । यह कार्यशाला 24 मार्च 2018 तक सम्पन्न होगी। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी,शोधार्थी, एंव छात्र ,छात्राए भी उपस्थित रहीं।








No comments