'मिशन मुस्कान': अमेरिका से आये 32 डॉक्टरों ने रोगियों के चेहरे पर लाई मुस्कान
शहडोल। शहडोल भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के तत्वावधान मे 3 दिवसीय मिशन मुस्कान का शुभारंभ 2 जनवरी को हुआ। इस दंत परीक्षण, चिकित्सा शिविर में 480 रोगियों की जांच की गई। कार्यक्रम मे अमेरिका से आये हुए 32 चिकित्सकों ने एवं शहडोल के आसपास के जिलों के चिकित्सकों ने चिकित्सा सेवा प्रदान की। कार्यक्रम का समापन 4 जनवरी को डॉ. लक्ष्य भारद्वाज प्रदेश संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ के मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि प्रदेश सह संयोजक एवं शहडोल संभाग प्रभारी डॉ सुनील राय, विधायक जयसिंह नगर प्रमिला सिंह की अध्यक्षता व इंद्रजीत सिंह छावड़ा जिलाध्यक्ष भाजपा, अश्विनी कुमार त्रिवेदी संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ जबलपुर, डॉ त्रिपाठी, डॉ श्रीवास्तव आदि विशिष्ट अतिथियों, डॉ नीता शुक्ला तथा सभी अमेरिका से आये डॉक्टर, भाजपा के पदाधिकारियों, चिकित्सक, पत्रकार भाइयो एवं अन्य अतिथियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में डॉ रोहित दुबे ने सफल शिविर के आयोजन हेतु सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में बुलाये गए लोक कलाकारों के साथ विधायक तथा अमेरिका से आये चिकित्सकों ने नृत्य करके आनंद प्राप्त किया। अंत मे डॉ परीक्षित ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अत्यंत सफल शिविर के आयोजन के लिए सभी ने डॉ रोहित दुबे जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ शहडोल तथा विजय दुबे सह संस्थापक राम हॉस्पिटल को बधाईया दी है।




No comments