Header Ads

ads header

Breaking News

रात में ठंड बरकरार और पचमढ़ी में ओस जमने की संभावना, इन मरीजों को हो सकती है परेशानी




होशंगाबाद.तीन दिनों से लगातार तापमान गिर रहा है। गुरुवार रात भी सबसे ठंडी रही। रात का तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। चार दिन से रात का तापमान 9 और 10 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। दिन में भी तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच चल रहा है। शुक्रवार को दिन का तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने तेज ठंड की चेतावनी दी है। पचमढ़ी में तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार कम होने से मामूली बढ़ोतरी तापमान में दर्ज की। शुक्रवार को भी दिन में ज्यादा ठंड थी। दोपहर में धूप के कारण लोगों को ठंड से राहत मिली। दिन में हवा 5 से 6 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली।

मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटों में दिन का तापमान स्थिर रहेगा। रात का तापमान और गिर सकता है। शुक्रवार को कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। आसमान साफ होने और धूप खिलने के बाद 9 बजे बाद तापमान में कुछ वृद्धि हुई। मौसम विभाग के मुताबिक 22 जनवरी के आसपास हल्की बारिश हो सकती है।
आगे क्या
मौसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक हिमांशु विश्वकर्मा ने बताया पूर्वी और उत्तरपूर्वी हवा चल रही है। इस कारण ठंड बढ़ रही है। ठंड अभी एक सप्ताह कम से कम रहेगी। इसके बाद हवा की दिशा बदलने से कुछ राहत मिल सकती है। इस दौरान पश्चिम विक्षोभ होने बनने के भी आसार हैं। ऐसा होने पर 22 जनवरी के आसपास हल्की बारिश हो सकती है।
असर: गेहूं की फसल को ठंड से मिलेगा फायदा
ट्रेनें :कोहरे के कारण दिल्ली से आने वाली ट्रेनें 3 से 6 घंटे तक की देरी से चल रही हंै। सर्दन एक्सप्रेस, कुशीनगर, पंजाब मेल सहित अन्य ट्रेनें लेट आ रही हैं।

No comments