अपने स्कूल के लिए आगे आई पूर्व छात्राएं
-सामाजिक दायित्वों के निवर्हन व पौधरोपण के लिए लांच की वेबसाइट
-स्कूल की 50 वीं वर्षगांठ पर कार्मल पूर्व छात्राओं का एसोसिएशन गठित
राहुल चौकसे, भोपाल। आज वे आईएएस हैं, वकील हैं, व्यवसाय जगत में नाम कमा रही हैं। वे महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रहीं हैं। विभिन्न क्षेत्रों और देश-विदेशों के कोनों में अपने काम का लोहा मनवा रहीं इन शख्सियतों में एक बात समान हैं। वो है- अपनी जड़ों से लगाव व जुड़ाव। अपने स्कूल के गठन के स्वर्ण जयंती वर्ष में कार्मल कान्वेंट की पूर्व छात्राओं ने एल्युमिनार्ई का गठन कर रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम किया। सबसे खास बात यह रही कि स्कूल प्रांगण में 50 वर्ष होने पर नीम के 50 पौधों को स्कूल परिसर में रोपित किया। स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर शहर में अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए एक अलग स्थान रखने वाले गोविन्दपुरा स्थित कार्मल कान्वेंट सीनियर सेकेन्डरी स्कूल के समस्त पूर्व बैचों की छात्राओं ने कार्मल एक्स स्टूडेंटस एसोसिएशन (सीईएसए) का गठन किया है। इस अवसर पर एल्युमिनाई एसोसिएशन ने अपनी पूरी दुनिया में फैले अन्य पूर्व विद्यार्थियों को जोडऩे के उदद्ेश्य से अपनी वेबसाइट 222.ष्द्गह्यड्डड्ढद्धद्गद्यड्ढद्धशश्चड्डद्य.शह्म्द्द लॉन्च की। इस वेबसाइट के माध्यम से पूर्व छात्र खुद को एसोसिएशन में रजिस्टर कर पाएंगे। वेबसाइट लॉन्च और पौधारोपण के दौरान करीब सत्तर पूर्व छात्राएं मौजूद रहीं।
स्कूल के प्रति नैतिक जिम्मेदारी: IAS अनुभा
एसोसिएशन की पे्रसीडेंट व आईएएस अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल व विद्यार्थियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है। हम इस एसोसिएशन के माध्यम से हर संभव मदद व स्टूडेंटस की उन्नति में अपनी भूमिका निभाएंगे।
सामाजिक गतिविधियां करते रहेंगे : सपना
एसोसिएशन की वाइस प्रेसीडेंट एडवोकेट सपना चौधरी ने बताया कि इस पूरे वर्ष सेसा सामाजिक गतिविधियों का संचालन करता रहेगा। इसके लिए पूरे वर्ष भर का शेड्यूल तैयार किया गया है।
स्कूल ने दिया ऑफिस
स्कूल प्रबंधन ने अपने पूर्व स्टूडेंटस के लगाव को देखते हुए नवगठित एसोसिएशन को स्कूल में ही ऑफिस की जगह दी है। पूर्व प्रिंसीपल वर्तमान में काउंसलर सिस्टर एंसेला ने अपना कक्ष एसोसिएशन को अपनी गतिविधि संंचालित करने के लिए दे दिया। इसका फीता काटकर उद्घाटन भी किया गया।
सरकारी स्कूल के बच्चों को दी मदद
एसोसिएशन के सदस्य वेबसाइट लॉन्च और पौधारोपण के बाद टीटी नगर स्थित एकमात्र सरकारी कॉन्सेप्ट स्कूल पहुंचे। यहां भी पौधारोपण कर स्कूल में बच्चों के लिए आर्ट व क्राफ्ट की सामग्री उपलब्ध करवाई।
No comments