Header Ads

ads header

Breaking News

1500 के डिपॉजिट पर फ्री मिलेगा JIO जियो फोन

jio 4g phone

- रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम सभा में कई बड़ी घोषणाएं
- 4जी वोल्ट फीचर फोन की बुकिंग 24 अगस्त से होगी शुरू
नई दिल्ली । जियो का 4जी फोन अब फ्री में दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए शर्त रखी गई है। इसके तहत 1500 रुपए डिपॉजिट करना होगा, जो ग्राहक को तीन साल बाद ही लौटाए जाएंगे। शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमि की सालाना आम सभा में मुकेश अंबानी ने कई बड़े ऐलान किए हैं। इस फोन की बुकिंग 24 अगस्त से शुरू होगी।
कंपनी के चेयरमैन मुकेश ने कहा कि यह फोन फ्री में दिया जा रहा है। यह जियो यूजर्स के लिए है और हमें पता है कि फ्री की चीजों का गलत इस्तेमाल हो सकता है। जियो फोन ऑफर का गलत इस्तेमाल न हो, इसलिए सभी जियो फोन के साथ ग्राहकों को 1500 रुपए देने होंगे। यूज किए गए जियो फोन को लौटाने पर ये पैसे वापस दिए जाएंगे। इसके लिए आपको 36 महीने जियो फोन यूज करना होगा। इसके बाद ही आपको डिपॉजिट राशि वापस मिलेगी।
24 अगस्त से बुकिंग
रिलायंस ने कहा कि अगले 12 महीने में देश के 99 फीसदी लोगों को जियो कवर कर लेगा। इस डुअल सिम फोन की प्री बुकिंग 24 अगस्त से शुरू होगी। इस फोन को 1500 रुपए की सिक्योरिटी डिपॉजिट के साथ खरीदा जा सकता है। बिना टच स्क्रीन वाले इस फोन में अल्ट्रा-अफोर्डेबल 4जी वोल्ट होगा। इसमें 512 एमबी रैम और 4 जीबी इंटरनल स्टोरेज होगा, जिसे 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

बात करना बिलकुल मुफ्त
जियो फोन के साथ वॉयस कॉल फ्री मिलेगी। लेकिन, इंटरनेट चलाने के लिए आपको 153 रुपये का रीचार्ज करना होगा। मुकेश ने कहा कि जियो फोन के साथ वॉयस कॉल हमेशा फ्री होगी। लेकिन, इसकी शर्तें अभी नहीं बताई गई हैं।

153 में धना धन प्लान
मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो धन धना धन प्लान जियो फोन के लिए सिर्फ 153 रुपये प्रति महीने के साथ उपलब्ध होगा। खास बात यह है कि इसके लिए कोई फेयर यूसेज पॉलिसी नहीं है। यानी एक दिन में 2 जीबी की लिमिट नहीं होगी और अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

जियो फोन के कंटेंट टीवी पर भी
जियो फोन यूजर्स मोबाइल के कंटेंट किसी भी टीवी पर देख सकते हैं। इसके लिए खास तौर पर जियो फोन टीवी केबल बनाया गया है जिसे कनेक्टिविटी होगी। इस ऐक्सेसरी के साथ यूजर्स 309 रुपये के धन धना धन प्लान ले सकते हैं। इसके तहत यूजर्स दिन भर में 3-4 घंटे वीडियो बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं।

दो सस्ते डाटा प्लान
जियो फोन के लिए दो सस्ते प्लान भी हैं। पहला 23 रुपये है, जिसकी वैधता दो दिन होगी। दूसरा प्लान 153 रुपए का है, जिसकी वैधता सात दिन होगी। 

No comments